कांग्रेस में ‘ड्रगिस्ट-गुंडिस्ट’ का गठबंधन: भाजपा नगराध्यक्ष का आरोप; पटवारी ड्रग माफिया से मिले, चिंटू का व्यवहार गुंडा प्रवृत्ति जैसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और शहर कांग्रेस में ‘ड्रगिस्ट और गुंडिस्ट’ का गठबंधन दिखाई दे रहा है। मिश्रा ने पटवारी पर ड्रग माफिया से मिलीभगत और चौकसे पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया।
मंगलवार को एक आयोजन में पहुंचे मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में कांग्रेस नेताओं के बीच कथित विवाद पर तंज कसते हुए कहा, “पप्पू की कांग्रेस में जीतू के घर चिंटू और पिंटू का झगड़ा हुआ, जिसमें दीपू ने बीच-बचाव किया। यह बात पूरे शहर को पता है।”
चिंटू पर मारपीट और अभद्रता के आरोप
मिश्रा ने कहा कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे का व्यवहार किसी जिम्मेदार राजनीतिक पदाधिकारी जैसा नहीं, बल्कि गुंडा प्रवृत्ति के व्यक्ति जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चौकसे कभी कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ता से मारपीट करते हैं तो कभी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं।
मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं के बीच हुए एक कथित विवाद का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि एक नेता को कमरे में बंद कर पीटा गया और अवैध पिस्टल दिखाकर धमकाया गया। उन्होंने दावा किया कि घटना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के घर हुई, इसके बावजूद पार्टी ने कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की।
बोले- एक तरफ ‘ड्रगिस्ट’, दूसरी तरफ ‘गुंडिस्ट’
मिश्रा ने कहा, “शहर कांग्रेस अध्यक्ष यहां गुंडागर्दी कर रहे हैं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ड्रग माफियाओं से मिले हुए हैं। एक तरफ ड्रगिस्ट और दूसरी तरफ गुंडिस्ट हैं। प्रदेश और शहर कांग्रेस में यह अजब-गजब गठबंधन दिखाई दे रहा है।”
चिंटू पर स्टेरॉयड लेने का भी आरोप
सुमित मिश्रा ने चिंटू चौकसे पर स्टेरॉयड लेने का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि चौकसे के करीबियों से उन्हें जानकारी मिली है कि वे सुबह जिम में स्टेरॉयड की गोलियां लेते हैं और दिनभर उसके प्रभाव में लोगों से विवाद करते हैं।
मिश्रा के इन आरोपों पर कांग्रेस या संबंधित नेताओं की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उनका पक्ष सामने आने पर खबर में शामिल किया जाएगा।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!