खबर
Indore

खुलासा फर्स्ट की खबर पर लगी मुहर: दतिया में हार के बाद भाजपा की बड़ी सर्जरी, जिला कार्यकारिणी समेत सभी इकाइयां भंग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अगस्त 2026, 12:11 am
शेयर करें:
खुलासा फर्स्ट की खबर पर लगी मुहर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा ने संगठन में बड़ी सर्जरी शुरू कर दी है। पार्टी नेतृत्व ने बड़ा फैसला लेते हुए जिला कार्यकारिणी समेत दतिया के सभी मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभागों की इकाइयों को भंग कर दिया है। इसके साथ ही खुलासा फर्स्ट की खबर पर रात होते-होते मुहर लग गई।
खुलासा फर्स्ट ने पहले ही दतिया उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा संगठन में बड़े बदलाव और हार के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों पर कार्रवाई की संभावना को प्रमुखता से उठाया था। अब पार्टी नेतृत्व के फैसले ने संगठन में बड़े फेरबदल के संकेतों को हकीकत में बदल दिया है।

हार के बाद संगठन पर चला भाजपा का डंडा
दतिया उपचुनाव में मिली हार को भाजपा नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। चुनाव परिणाम के बाद से ही स्थानीय संगठन की भूमिका और चुनावी प्रबंधन को लेकर मंथन चल रहा था। अब जिला स्तर से लेकर मंडल और विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों तक की इकाइयों को भंग करने का फैसला लिया गया है।

पार्टी के इस कदम को दतिया भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की शुरुआत माना जा रहा है। आने वाले दिनों में संगठन का नए सिरे से गठन होने और कई नए चेहरों को जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

जिला कार्यकारिणी से मंडल तक सब भंग
पार्टी नेतृत्व के फैसले के बाद दतिया की जिला कार्यकारिणी के साथ सभी मंडलों की मौजूदा इकाइयां भंग हो गई हैं। इसके अलावा भाजपा के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभागों की इकाइयों को भी समाप्त कर दिया गया है।

इतने बड़े स्तर पर संगठनात्मक इकाइयों को एक साथ भंग करने के फैसले को उपचुनाव में हार के बाद भाजपा की बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

खुलासा फर्स्ट ने पहले ही दिए थे बड़े बदलाव के संकेत
खुलासा फर्स्ट ने उपचुनाव के बाद ही भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की आहट को सामने रखा था। चुनावी हार के बाद संगठन के प्रदर्शन की समीक्षा और जिम्मेदारी तय किए जाने की चर्चा तेज थी।

अब पार्टी नेतृत्व की ओर से दतिया संगठन की तमाम इकाइयों को भंग करने के फैसले के बाद उस खबर पर मुहर लग गई है। भाजपा अब दतिया में संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी में है और सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि नई टीम में किन चेहरों को जगह मिलती है।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 8 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 8 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 9 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 9 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 9 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 9 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 10 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 10 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 10 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 10 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 10 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 10 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 10 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 10 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 10 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 11 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 11 hours ago
डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे
Top News

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!