तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर: महिला सड़क पर गिरी; पहिया ऊपर से निकला; मौत, बाइक सवार गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
बरोठा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बरखेड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार महिला और युवक सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान ट्रक का पहिया महिला के ऊपर से निकल गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर घायल हो गया।
मृतका की पहचान ममता गौर (40), निवासी भेरूगढ़ के रूप में हुई है। वह पीलिया का इलाज कराने परिचित महेश के साथ नापाखेड़ी क्षेत्र गई थीं। इलाज के बाद दोनों बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान बरखेड़ा मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
सड़क पर गिरते ही ट्रक की चपेट में आई महिला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की टक्कर लगते ही ममता और महेश बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इसी दौरान ट्रक का पहिया ममता के ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद ममता को मृत घोषित कर दिया, जबकि महेश की हालत गंभीर होने के कारण उसका इलाज जारी है।
खबर मिलते ही परिजन पहुंचे अस्पताल
हादसे की जानकारी मिलते ही ममता के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। उनके पति रविशंकर घटना के समय इंदौर जा रहे थे। पत्नी के हादसे की सूचना मिलने के बाद वह देवास पहुंचे।
पुलिस ने ट्रक जब्त किया, चालक पर केस
हादसे की सूचना मिलते ही बरोठा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी सविता जाट ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!