वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार: बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में अपनी लापता नाबालिग बेटी की तलाश करने निकले पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान महेश भुरिया के रूप में हुई है।
बेटी के बारे में जानकारी लेने आरोपी के घर पहुंचे महेश का वहां विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उन पर लोहे की रॉड और अन्य साधनों से हमला कर दिया गया। हमले में महेश की मौत हो गई।
आरोपी की पत्नी के साथ मजदूरी करने जाती थी बेटी
ग्रामीण पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) सोनू डाबर ने बताया कि महेश भुरिया की नाबालिग बेटी पिछली शाम घर नहीं लौटी थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
महेश को जानकारी थी कि उनकी बेटी आरोपी की पत्नी के साथ मजदूरी करने जाती थी। इसी कारण वह बेटी के बारे में पूछताछ करने आरोपी के घर पहुंचे थे।
पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर महेश पर लोहे की रॉड और अन्य साधनों से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
पांच लोगों को पकड़ा, पुलिस कर रही पूछताछ
सोनू डाबर के मुताबिक, हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक पांच लोगों को चिह्नित कर उन्हें पकड़ लिया है। घटना में उनकी भूमिका और हत्या के पीछे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
नाबालिग बेटी की तलाश में अलग मामला दर्ज
पुलिस के सामने हत्या के साथ ही महेश की नाबालिग बेटी का पता लगाने की चुनौती भी है। सोनू डाबर ने बताया कि बालिका के नाबालिग होने के कारण उसकी गुमशुदगी से संबंधित अलग अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। नाबालिग के लापता होने की परिस्थितियां और हत्या की घटना से जुड़े अन्य तथ्य जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल

रात 2 बजे चार्टर्ड डिपो में भीषण आग:5 बसें खाक; 4-5 करोड़ के नुकसान का अनुमान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!