खबर
Top News

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी: अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 नवंबर 2026, 5:02 pm
शेयर करें:
9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बाबा महाकाल की सवारी में करीब नौ साल तक शामिल रहने वाला श्यामू हाथी अब उज्जैन में नजर नहीं आएगा।

लंबे समय से पैरों की परेशानी और टीबी की बीमारी से जूझ रहे श्यामू को बेहतर इलाज और देखभाल के लिए गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा भेज दिया गया है।

15 सदस्यीय टीम ने किया रेस्क्यू
13 नवंबर की रात वनतारा की 15 सदस्यीय टीम विशेष रेस्क्यू वाहन के साथ उसे लेकर रवाना हुई। महाकाल की सवारी से वर्षों तक जुड़ा रहा श्यामू अपने मालिक के परिवार के लिए भी बेहद खास था।

नए स्थान पर उसे किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए परिवार के दो सदस्य हरिनारायण और शिवनारायण भी उसके साथ जामनगर गए हैं। दोनों वहां रहकर उसकी देखभाल में सहयोग करेंगे।

पैरों में बढ़ रही थी तकलीफ, टीबी से भी था पीड़ित
वन विभाग के डीएफओ अनुराग तिवारी के अनुसार, श्यामू लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा था। उसके पैरों में परेशानी बढ़ती जा रही थी और वे टेढ़े होने लगे थे। इसके अलावा वह टीबी से भी पीड़ित था।

स्थानीय स्तर पर उसका इलाज कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा था। ऐसे में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में बेहतर उपचार और देखभाल के लिए उसे वनतारा भेजने का निर्णय लिया गया।

पांच महीने पहले जांच करने पहुंची टीम का हुआ था विरोध
श्यामू उज्जैन के इंदौर रोड स्थित साईंनाथ कॉलोनी में अपने मालिक सरमन गिरि के साथ रहता था। उसकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए विशेषज्ञों की टीमें पहले भी कई बार जांच के लिए पहुंची थीं।

करीब पांच महीने पहले इंदौर चिड़ियाघर के प्रभारी उत्तम यादव, उज्जैन के पशु चिकित्सक डॉ. मुकेश जैन और पन्ना टाइगर रिजर्व के डॉ. संजय गुप्ता ने श्यामू के खून का सैंपल लेने का प्रयास किया था।

बताया गया कि इस दौरान हाथी के मालिक सरमन गिरि और उनके परिवार ने जांच का विरोध किया, जिसके कारण टीम सैंपल नहीं ले सकी।

बाद में श्यामू की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए वन विभाग और वनतारा की टीम ने उसे गुजरात भेजने की प्रक्रिया पूरी की।

मालिक ने दिया दान का आवेदन, भोपाल से जारी हुआ परमिट
वन विभाग के एसडीओ विक्रम सिंह सोलंकी के अनुसार, श्यामू के मालिक ने स्वेच्छा से उसे दान करने के लिए लिखित आवेदन दिया था।

इसके बाद भोपाल से ट्रांसपोर्ट परमिट जारी किया गया।

जरूरी अनुमतियां मिलने के बाद 13 नवंबर को श्यामू को विशेष वाहन से वनतारा रवाना किया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान डॉक्टरों और महावतों की टीम मौजूद रही।

मालिक को दूसरा हाथी देने की चर्चा, दो लोगों को नौकरी का दावा
सूत्रों के अनुसार, वनतारा की ओर से श्यामू के बदले उसके मालिक को दूसरा हाथी देने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि श्यामू के साथ जामनगर गए हरिनारायण और शिवनारायण के लिए वनतारा में नौकरी और रहने की व्यवस्था भी की गई है।

दोनों को प्रतिमाह 30 से 40 हजार रुपये वेतन दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इन व्यवस्थाओं की भी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

2006 में रामू से शुरू हुआ था महाकाल की सेवा का सिलसिला
हाथी के मालिक के अनुसार, वर्ष 2006 में रामू हाथी को लाकर बाबा महाकाल की सेवा शुरू की गई थी। इसके बाद वर्ष 2016 से श्यामू ने यह जिम्मेदारी संभाली और 2025 तक महाकाल की सवारी का हिस्सा रहा।

करीब नौ साल तक महाकाल की सवारी में शामिल रहने वाला श्यामू अब अपने जीवन का नया अध्याय जामनगर के वनतारा में शुरू करेगा। मालिक के परिवार के लिए यह विदाई भावुक करने वाली है।

उनके अनुसार, श्यामू सिर्फ एक हाथी नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य है। अब उम्मीद है कि विशेषज्ञों की निगरानी में उसे बेहतर उपचार और देखभाल मिल सकेगी।

संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’
Top News

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

about 6 hours ago
सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद
Top News

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 6 hours ago
गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद
Top News

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

about 6 hours ago
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग
Top News

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच
Top News

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

about 7 hours ago
सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया
Top News

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

about 7 hours ago
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार
Top News

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

about 8 hours ago
सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा
Top News

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Top News

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

about 8 hours ago
जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी
Top News

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान
Top News

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

about 8 hours ago
30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण
Top News

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

about 8 hours ago
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

about 9 hours ago
फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी
Top News

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

about 9 hours ago
बेटे ने वृद्ध मां से
Top News

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

about 9 hours ago
रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम
Top News

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

about 9 hours ago
अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा
Top News

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल

about 9 hours ago
रात 2 बजे चार्टर्ड डिपो में भीषण आग
Top News

रात 2 बजे चार्टर्ड डिपो में भीषण आग:5 बसें खाक; 4-5 करोड़ के नुकसान का अनुमान

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!