सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा: एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर ।
शहर में नशे का कारोबार अब सुनसान इलाकों और खाली प्लॉटों को ठिकाना बनाकर चलाया जा रहा है। नशे के सौदागर पुलिस की नजरों से बचने के लिए ऐसे स्थानों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जहां आसानी से पहुंचना मुश्किल हो। लसूड़िया पुलिस की कार्रवाई ने नेटवर्क की एक कड़ी तोड़ दी। निपानिया की गुलमोहर रिसॉर्ट कॉलोनी के पास संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने लक्की ठाकुर को पकड़ा तो उसके पास से 12.07 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। मोबाइल और नशे की खेप के साथ पकड़े गए लक्की से पूछताछ में पुलिस को उस व्यक्ति का नाम मिला, जिससे वह ड्रग्स खरीदता था। पुलिस ने बैक ट्रेसिंग करते हुए खजराना निवासी फरान उर्फ अरशद खान को भी गिरफ्तार कर लिया।
लसूड़िया टीआई राजकुमार यादव के मुताबिक टीम क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान निपानिया स्थित गुलमोहर रिसॉर्ट कॉलोनी के आसपास खाली प्लॉटों और सुनसान जगहों पर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर गणेश नगर, एमआईजी निवासी 24 वर्षीय लक्की ठाकुर को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12.07 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स और एक एप्पल मोबाइल मिला। उसके पास से जब्त हुई एमडी ड्रग्स को लेकर पूछताछ की गई तो उसने फरान उर्फ अरशद खान निवासी तंजीम नगर, कादरी मस्जिद के पास खजराना से ड्रग्स खरीदना बताया। इसके बाद पुलिस ने 17 नवंबर को 19 वर्षीय फरान उर्फ अरशद को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर एमडी ड्रग्स की सप्लाई नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
टीआई ने सिफारिश और मदद को नहीं दी तवज्जो
जानकारी के अनुसार एमडी ड्रग्स सप्लायर फरान उर्फ अरशद खान पुलिस के सामने आसानी से आने को तैयार नहीं था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके पिता इरशाद खान को हिरासत में लेकर थाने में बैठा दिया। इस पर कुछ लोग इरशाद को छुड़वाने के लिए थाने पहुंचे, लेकिन टीआई राजकुमार यादव ने किसी भी तरह की सिफारिश या मदद को तवज्जो नहीं दी। आखिरकार फरान उर्फ अरशद खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने पेश हो गया। इसके बाद देर रात उसके पिता इरशाद खान को छोड़ दिया गया।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल

रात 2 बजे चार्टर्ड डिपो में भीषण आग:5 बसें खाक; 4-5 करोड़ के नुकसान का अनुमान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!