खबर
Top News

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी: एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 नवंबर 2026, 4:58 pm
शेयर करें:
जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बिलावली की विवादित संपत्ति की कथित फर्जी रजिस्ट्री का मामला अब कलेक्टर की जनसुनवाई तक पहुंच गया है। 2002 की रजिस्ट्री में 2013 में कोषालय से जारी स्टाम्प इस्तेमाल किए जाने के आरोप को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को तलब कर लिया। आवेदक लक्ष्मण सचदेवा की शिकायत पर कलेक्टर ने वरिष्ठ जिला पंजीयक मंजुलता पटेल, डॉ. अमरीश नायडू और तत्कालीन वरिष्ठ उप पंजीयक अरविंद खरे को बुलाकर करीब डेढ़ घंटे तक मामले की पड़ताल की और दस्तावेजों को लेकर पूछताछ की।

शिकायत का सबसे गंभीर पहलू यह है कि कथित वर्ष 2002 की रजिस्ट्री में लगा 15 हजार रुपए का स्टाम्प कोषालय के रिकॉर्ड के अनुसार 5 जून 2013 को स्टाम्प वेंडर ममता राठौर को जारी किया गया था। इसके बावजूद रजिस्ट्री पर स्टाम्प वेंडर गिरिजा सक्सेना की सील और नाम दर्ज होने का आरोप है। गिरिजा सक्सेना का कहना है कि उनकी सील का फर्जी इस्तेमाल किया गया है और पूरे मामले की जांच होना चाहिए। वहीं, ममता राठौर का निधन हो चुका है। ऐसे में स्टाम्प किसके पास पहुंचा, किसने इस्तेमाल किया और रजिस्ट्री में कैसे शामिल हुआ, इसकी जांच महत्वपूर्ण हो गई है।

एसडीएम की भूमिका पर भी उठाए सवाल...लक्ष्मण सचदेवा ने एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि शिकायत और दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने के बावजूद संबंधित स्टाम्प वेंडरों को नोटिस जारी नहीं किए गए और न ही विवादित रजिस्ट्री के आधार पर किए गए नामांतरण को निरस्त करने की कार्रवाई हुई। आवेदक का सवाल है कि जब स्टाम्प जारी होने की तारीख को लेकर कोषालय का प्रमाण उपलब्ध है, तो उसकी वैधानिकता की जांच किए बिना नामांतरण कैसे होने दिया गया?

अदालती विवाद के बीच अचानक सामने आया नामांतरण... गौरतलब है कि लक्ष्मण सचदेवा की माता निर्मला देवी ने अल्पना तिवारी से संबंधित संपत्ति खरीदने का अनुबंध किया था। इसके बाद अल्पना तिवारी के खिलाफ जिला न्यायालय से डिक्री हासिल की गई। अल्पना तिवारी ने इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त किया था। इसी बीच अल्पना तिवारी का निधन हो गया। आरोप है कि इस पूरे विवाद के दौरान अचानक वर्ष 2002 की रजिस्ट्री के आधार पर संपत्ति का नामांतरण सामने आ गया। जब इस रजिस्ट्री में लगे स्टाम्प की जांच कराई गई तो कोषालय के रिकॉर्ड से उसकी जारी होने की तारीख वर्ष 2013 निकली।

रिकॉर्ड में रजिस्ट्री दर्ज है: एसडीएम
एसडीएम घनश्याम धनगर का कहना है कि रिकॉर्ड में रजिस्ट्री दर्ज है। हालांकि, शिकायतकर्ता का सवाल है कि केवल रिकॉर्ड में दस्तावेज दर्ज होना उसकी वैधानिकता का प्रमाण कैसे हो सकता है? जब स्टाम्प जारी होने की तारीख और उस पर लगी सील को लेकर गंभीर विसंगतियां सामने हैं तो दस्तावेज की मूल प्रति, स्टाम्प जारी होने का रिकॉर्ड और पंजीयन की प्रक्रिया की जांच क्यों नहीं की जा रही?

पूछताछ के बाद अब कार्रवाई का इंतजार
कलेक्टर द्वारा वरिष्ठ पंजीयन अधिकारियों को तत्काल बुलाकर पूछताछ किए जाने के बाद मामला प्रशासनिक जांच के महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच गया है। अब देखना होगा कि डेढ़ घंटे की पड़ताल में सामने आए तथ्यों के आधार पर क्या विवादित रजिस्ट्री की स्वतंत्र जांच कराई जाती है, नामांतरण की वैधानिकता की समीक्षा होती है और जिम्मेदार अधिकारियों व कथित फर्जीवाड़े में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाती है या मामला फिर विभागीय पत्राचार तक सीमित रह जाता है।

संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’
Top News

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

about 6 hours ago
सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद
Top News

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 7 hours ago
गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद
Top News

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

about 7 hours ago
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग
Top News

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच
Top News

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

about 7 hours ago
सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया
Top News

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

about 8 hours ago
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार
Top News

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

about 8 hours ago
सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा
Top News

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

about 8 hours ago
9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी
Top News

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Top News

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान
Top News

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

about 9 hours ago
30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण
Top News

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

about 9 hours ago
रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी
Top News

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

about 9 hours ago
फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी
Top News

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

about 9 hours ago
बेटे ने वृद्ध मां से
Top News

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

about 9 hours ago
रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम
Top News

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

about 9 hours ago
अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा
Top News

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल

about 9 hours ago
रात 2 बजे चार्टर्ड डिपो में भीषण आग
Top News

रात 2 बजे चार्टर्ड डिपो में भीषण आग:5 बसें खाक; 4-5 करोड़ के नुकसान का अनुमान

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!