खबर
Top News

कालाबाजारी की सूचना देने पर मिलेगा इनाम: सरकार लाई नई योजना; किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जून 2026, 2:33 pm
शेयर करें:
कालाबाजारी की सूचना देने पर मिलेगा इनाम

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
खरीफ सीजन के दौरान खाद की संभावित किल्लत और कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने नई पहल की है। कृषि विभाग ने प्रदेशभर में इंफार्मर इंसेंटिव स्कीम (सूचनादाता प्रोत्साहन योजना) लागू की है।

खाद की कालाबाजारी रुकेगी
इसके तहत खाद की कालाबाजारी, अवैध भंडारण, नकली एवं मिलावटी उर्वरकों की बिक्री जैसी गतिविधियों की सूचना देने वाले व्यक्ति को 1000 रुपए का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना और उर्वरकों की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

खाद संकट की आशंका के बीच बड़ा कदम
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और उर्वरकों की आपूर्ति पर संभावित असर को देखते हुए प्रदेश में निगरानी बढ़ाई जा रही है। खरीफ सीजन में किसानों की मांग बढ़ने के साथ कालाबाजारी और अवैध भंडारण की शिकायतें भी सामने आती हैं। इसी को रोकने के लिए आम नागरिकों और किसानों को सीधे कार्रवाई की प्रक्रिया से जोड़ा गया है।

किन मामलों की शिकायत कर सकेंगे?
योजना के तहत बिना लाइसेंस खाद की बिक्री, निर्धारित सीमा से अधिक खाद का भंडारण, अधिक कीमत पर खाद की बिक्री (कालाबाजारी), नकली एवं मिलावटी खाद का निर्माण और विक्रय, बिना अनुमति खाद निर्माण एवं वितरण, अनुदानित उर्वरकों (यूरिया आदि) का औद्योगिक उपयोग, उर्वरकों का अवैध परिवहन आदि गतिविधियों की सूचना दी जा सकती है।

कौन दे सकता है सूचना?
योजना के तहत किसान, आम नागरिक, व्यापारी, सामाजिक संगठन अवैध गतिविधियों की जानकारी दे सकता है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उसकी अनुमति के बिना किसी भी स्तर पर उजागर नहीं की जाएगी।

कैसे करें शिकायत?
सूचना सीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155253 पर दी जा सकती है। शिकायत में समय घटना का स्थान, समय और तारीख, अवैध गतिविधि का विवरण, संबंधित व्यक्ति या संस्था का नाम-पता, उपलब्ध साक्ष्य (फोटो, वीडियो या दस्तावेज) आदि विवरण देना होगा। शिकायत शासकीय कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक दर्ज कराई जा सकेगी।

जांच के बाद मिलेगा इनाम
सूचना मिलने के बाद जिला कलेक्टर द्वारा गठित टीम मामले की जांच करेगी। जांच दल में संबंधित क्षेत्र के उर्वरक निरीक्षक को शामिल करना अनिवार्य होगा। यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती है और कार्रवाई के दौरान जब्ती या दोष सिद्ध होता है, तो सूचनादाता को प्रति मामले 1000 रुपए का प्रोत्साहन दिया जाएगा। यह राशि जिला कलेक्टर द्वारा सीधे सूचनादाता के बैंक खाते में जमा कराई जाएगी।

30 सितंबर तक लागू रहेगी योजना
कृषि विभाग के अनुसार यह विशेष अभियान 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। योजना के तहत पुरस्कार राशि कृषि वर्ष 2026-27 के लिए उपलब्ध बजट से दी जाएगी।

संबंधित समाचार

रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार
Top News

रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार:पूछताछ पर गाड़ी ले भागा चालक; युवती भी थी साथ

30 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जस्टिस कोगजे की नई पारी शुरू; करीब तीन महीने बाद मिला स्थायी चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

32 minutes ago
हेलमेट नहीं था
Top News

हेलमेट नहीं था:चालान कर चौराहे पर लगाई ड्यूटी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, इतने महीने में करोड़ों की शराब जब्त; कई वाहन पकड़े, जहरीली शराबकांड के बाद बढ़ी चौकसी

about 1 hour ago
कम वर्षा से सूखे जैसे हालात
Top News

कम वर्षा से सूखे जैसे हालात:इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:33 साल से योजना में फंसे प्लॉट; रहवासियों का फूटा गुस्सा, किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- पूरी राशि जमा करा दी, फिर भी योजना से मुक्ति क्यों नहीं?

about 1 hour ago
उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार
Top News

उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार:पहले चरण में 600 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

about 1 hour ago
पहली बार हो रहा सिंहस्थ
Top News

पहली बार हो रहा सिंहस्थ:सदियों से सिंहस्थ के साक्षी खड़े हनुमान किसी ने नहीं हटाया अब मुख्यमंत्री से आस

about 1 hour ago
फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव
Top News

फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव:पत्थरों से वार कर हत्या की आशंका; साथी फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

about 2 hours ago
होटल में महिला का शव मिला
Top News

होटल में महिला का शव मिला:पाइप कारोबारी के साथ सुबह पहुंची थी; शाम को व्यापारी के निकलने के बाद कमरे में मिली मृत

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर NOC का पेंच; 50 हजार से अधिक छात्रों के आने के दावे से बढ़ी पुलिस की चिंता, इस पार्क की क्षमता पर मांगा जवाब

about 2 hours ago
आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर
Top News

आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर:6 हजार प्लॉटधारक करेंगे पदयात्रा; पहली बार जेन-जी और अल्फा पीढ़ी भी आंदोलन में शामिल

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड में सरकार का बड़ा एक्शन; न्यायिक जांच के आदेश, ये बने नए आईजी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 19 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 20 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 20 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 20 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 21 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 21 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!