मॉडल व एक्ट्रेस के केस में नया मोड़: एम्स रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि; सीबीआई चार्जशीट में पति-सास पर दहेज हत्या के आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत मामले में जांच ने नया मोड़ ले लिया है। दिल्ली एम्स के मेडिकल बोर्ड ने अपनी फोरेंसिक रिपोर्ट में मौत को आत्महत्या बताया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शव पर ऐसी कोई चोट नहीं मिली, जिससे मारपीट या संघर्ष की पुष्टि हो सके।
एम्स के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने अपनी 11 पन्नों की रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी है। यह रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में 10 जुलाई को दी गई थी, जो अब सामने आई है।
एम्स बोला- शरीर पर नहीं मिले हमले के निशान
एम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विशा के शव की जांच में मेडिकोलीगल दृष्टि से किसी बाहरी हमले के संकेत नहीं मिले। मेडिकल बोर्ड ने सभी संभावित पहलुओं की जांच के बाद इसे आत्महत्या का मामला माना है।
इससे पहले मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर 24 मई को दिल्ली एम्स में ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया गया था।
सीबीआई चार्जशीट में पति और सास पर दहेज हत्या का आरोप
वहीं, दूसरी ओर सीबीआई ने कोर्ट में 636 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या, क्रूरता और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी धाराओं में आरोप लगाए गए हैं।
मायके पक्ष ने लगाए थे हत्या के आरोप
ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में हुई थी। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी।
पहले पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर सवाल उठने के बाद हाईकोर्ट ने दिल्ली एम्ससे दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के निर्देश दिए थे।
लैपटॉप और वॉइस सैंपल की जांच भी जारी
सीबीआई मामले में डिजिटल साक्ष्यों की जांच भी कर रही है। जांच एजेंसी ने आरोपी समर्थ सिंह का वॉइस सैंपल लेने और लैपटॉप का पासवर्ड उपलब्ध कराने की मांग की थी।
आरोपी पक्ष ने लैपटॉप का पासवर्ड देने पर सहमति जताई है, जबकि वॉइस सैंपल की एक कॉपी कोर्ट में सुरक्षित रखने की शर्त रखी गई है।
अब मामले में एम्स रिपोर्ट और सीबीआई चार्जशीट दोनों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
संबंधित समाचार

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!