ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम: इंटरस्टेट-स्लिपर बसों पर सख्ती; ड्रोन से निगरानी, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पूर्वी क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या कम करने के लिए इंटरस्टेट और स्लिपर बसों के रूट में बदलाव किया है।
व्यवस्थाओं का जायजा लिया
नई व्यवस्था के तहत बसों की आवाजाही को रिंग रोड से डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जा रहा है। रविवार को डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी सहित पुलिस अधिकारियों ने स्टार स्क्वायर और रेडिसन स्क्वायर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ड्रोन से निगरानी, माइक से चेतावनी
अधिकारियों ने ड्रोन कैमरे के जरिए पूरे इलाके का सर्विलांस किया। साथ ही ड्रोन माइक सिस्टम से बस चालकों और वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की गई। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
ये रहेंगे नए नियम
पिपलियाहाना से रेडिसन रोड पर स्लिपर और इंटरस्टेट बसों का आना-जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। स्टार स्क्वायर पर निर्धारित स्थान से ही सवारी चढ़ाने-उतारने की अनुमति होगी। व्हाइट चर्च की ओर से पिपल्याहाना होकर आने वाली स्लिपर/इंटरस्टेट बसों के लिए निर्धारित मार्ग इस प्रकार रहेगा, स्कीम नं. 140 → अग्रवाल स्कूल चौराहा → बिचौली अंडरब्रिज → बायपास → बेस्ट प्राइस → स्टार चौराहा और वापसी में स्टार चौराहा → बेस्ट प्राइस → बायपास मार्ग से आनाजाना रहेगा।
बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए फैसला
रिंग रोड पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण यह फैसला लिया गया है, ताकि शहर में यातायात सुचारू बना रहे और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
ट्रैफिक पुलिस ने बस संचालकों और चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!