साइबर ठगी का बड़ा मामला: 5 महीने में युवक के खाते से उड़ा दी मोटी राशि, कार खरीदने बैंक पहुंचा तो हुआ खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सराफा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के चौंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ है। 19 वर्षीय युवक के बैंक खाते से करीब पांच महीने के भीतर 7 लाख 19 हजार रुपए निकाल लिए गए, लेकिन उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। युवक को तब इस ठगी की जानकारी हुई, जब वह नई कार खरीदने के लिए बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पहुंचा।
सराफा पुलिस के मुताबिक शक्कर बाजार निवासी 19 वर्षीय वंश श्रीमाल ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। वंश के पिता ललित श्रीमाल व्यापारी हैं। वंश ने पुलिस को बताया कि उनका बचत खाता एसबीआई की इतवारिया बाजार शाखा में है।
पीड़ित के अनुसार 31 दिसंबर 2025 से 18 अप्रैल 2026 के बीच उनके खाते से अलग-अलग यूपीआई आईडी के जरिए कुल 7 लाख 19 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान उनके मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर किसी भी ट्रांजैक्शन का मैसेज या ओटीपी नहीं आया।
वंश ने बताया कि वह 23 अप्रैल 2026 को नई कार खरीदने के लिए बैंक स्टेटमेंट लेने पहुंचे थे। इसी दौरान स्टेटमेंट में लगातार निकली रकम देखकर उन्हें खाते से धोखाधड़ी का पता चला। खाते से लाखों रुपए निकलने की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत बैंक अधिकारियों और पुलिस से संपर्क किया।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला साइबर फ्रॉड का लग रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किस तरह खाते तक पहुंचे और बिना ओटीपी या अलर्ट के रकम कैसे निकाली गई। बैंक ट्रांजैक्शन डिटेल, यूपीआई आईडी और तकनीकी जानकारी खंगाली जा रही है।
इधर तिलक नगर थाना क्षेत्र में भी ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है। राजश्री अपार्टमेंट, पिपल्याहाना निवासी किरण माउला ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक मोबाइल एप के जरिए लिंक भेजकर उनके खाते से 1 लाख 25 हजार रुपए निकाल लिए गए। महिला ने बताया कि आरोपी ने एप लिंक के माध्यम से बैंकिंग जानकारी हासिल कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।
तिलक नगर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी अनजान लिंक, एप या कॉल पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत बैंक और साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!