कैफे की आड़ में जुए का अड्डा: टेबल पर कॉफी, पिज्जा, बर्गर की जगह ताश-पत्ते
KHULASA FIRST
संवाददाता
शहर के बीचोबीच छात्र-छात्राएं खेल रहे पत्ते
घंटे के हिसाब से वसूली, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
कैश देकर मिल रही जुआ खेलने की चिप्स
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के पॉश इलाके पलासिया-तुकोगंज क्षेत्र में स्थित ट्रॉपिको कैफे पर जुआ संचालित होने का खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कम उम्र के छात्र-छात्राएं कैफे के अंदर टेबल पर बैठकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कैफे संचालक काउंटर से नकद रुपए लेकर चिप्स उपलब्ध करा रहा है, जिससे पूरे दिन जुआ खेला जा रहा है। मामले के खुलासे के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जंजीरवाला चौराहे से लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल के बीच दबंग ऑफिस के सामने स्थित कैफे में युवाओं की टोलियां अलग-अलग टेबल पर बैठकर चिप्स के जरिए जुआ खेलती दिखाई दे रही हैं।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टेबल पर ताश पत्तों के साथ चिप्स रखी हुई हैं और खिलाड़ी दांव लगा रहे हैं। कैफे संचालक पारस वाधवानी काउंटर से नकद रुपए लेकर जुआ खेलने के लिए चिप्स देता है, जिससे छात्रों को बिना किसी रोक-टोंक के खेलने की सुविधा मिल रही है।
सूत्रों के मुताबिक कैफे में घंटे के हिसाब से टेबल उपलब्ध कराई जा रही है और प्रत्येक टेबल से निर्धारित राशि वसूली जा रही है। संचालक युवाओं को भरोसा दिलाता है कि उन्हें किसी तरह की कार्रवाई का डर नहीं है। यही वजह है कि दिनभर कैफे में जुआ संचालित होने की बात सामने आ रही है।
वीडियो में छात्राओं की मौजूदगी ने भी लोगों को हैरान कर दिया है, क्योंकि आमतौर पर कैफे पढ़ाई, मीटिंग या दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन यहां माहौल अलग ही नजर आ रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
लोगों का कहना है कि यदि दिनभर इस तरह गतिविधियां चल रही थीं तो स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिली। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद अब यह देखना होगा कि पुलिस कैफे संचालक और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
शहर के बीचोबीच वो भी खुलेआम जुआ
खुलासा फर्स्ट के पाठक मयूर सोलंकी के मुताबिक शहर के बीचोबीच इस तरह खुलेआम जुआ संचालित होना गंभीर मामला है। बच्चे पढ़ाई का बहाना बनाकर घर से निकलते हैं, लेकिन ऐसे स्थानों पर समय और पैसा दोनों बर्बाद कर रहे हैं। कैफे में कॉफी, शेक, सैंडविच और पिज्जा का आनंद लेने के बजाय युवा जुए में पैसे लगा रहे हैं, जिससे गलत प्रवृत्तियों को बढ़ावा मिल रहा है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!