खबर
Top News

दोस्त ने दे दिया दगा खा गया 10 लाख: चेक अनादरण का केस कर दिया दायर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 अप्रैल 2026, 2:58 pm
शेयर करें:
दोस्त ने दे दिया दगा खा गया 10 लाख

मांगने पर देता है गालियां व धमकियां, केस वापस लेने का बनाता है दबाव

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दोस्त जिस पर रिश्तेदारों से भी ज्यादा भरोसा होता है वो ही धोखा देकर पैसा हजम कर जाए तो क्या किया जाए? ऐसे ही एक दोस्त ने अपने दोस्त का दस लाख रुपया हजम कर लिया।

उसने केस लगाया तो वापस लेने के मनाया और पैसा देने का झांसा दिया। उसने केस वापस ले लिया तो दोस्त ने फिर दगा कर दिया और उसके द्वारा दिया गया चेक बाउंस हो गया। अब वो पैसा मांगने पर धमकियां देता है।

पीड़ित सौरभ मौर्य निवासी 438, प्रजापत नगर ने डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी को दिए गए आवेदन में बताया कि शिवम चौहान उसका वर्ष 2017 से गहरा मित्र था। कई बार दोनों के बीच पैसों का लेनदेन हुआ। शिवम को दिए गए पैसे उसने समय पर लौटा दिए, इसलिए विश्वास बना रहा।

इसके बाद उसके द्वारा व्यावसायिक आवश्यकता बताकर 10 लाख रुपए उधार मांगे गए जो सौरभ ने बैंक से लोन लेकर उसे दे दिए। तय वक्त पर शिवम ने पैसे नहीं लौटाए तो सौरभ ने उससे पैसे मांगे लेकिन वो टालमटोली करने लगा। परेशान होकर शिवम के परिजनों से बात की तो उन्होंने भरोसा दिया कि वे जल्दी ही पैसा लौटा देंगे।

परिजनों ने उसे 2.50 लाख का एक चेक 20 दिसम्बर 2024 को दिया जो उसने अपनी गुमाश्ता नगर स्थित बैंक में लगाया जो बाउंस हो गया। इस पर शिवम को वकील के माध्यम से नोटिस भेजकर चेक बाउंस होने की जानकारी 18 फरवरी 2025 को दी। इसके बाद कोर्ट में चेक अनादरण का केस दायर कर दिया। वो कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ जिस पर उसके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया।

इसके बाद शिवम ने दोस्त सौरभ से संपर्क किया और कहा कि तब मेरे पास पैसे नहीं थे, अब आ गए हैं। इसलिए केस वापस ले ले और मैं पूरा पैसा दे देता हूं। उसने मुझे 10 लाख रुपए का चेक दिया लेकिन वो 15 जनवरी 2026 को बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया।

चेक मिलने के बाद मैं केस वापस लेने की प्रक्रिया करने वाला था लेकिन कोर्ट में शीतकालीन अवकाश के कारण ऐसा नहीं हो सका। पीडि़त सौरभ का कहना है कि उससे ये कहने पर कि पैसा दे दो तो केस वापस ले लूंगा, तो उसने धमकाया कि केस से मुझे फर्क नहीं पड़ता।

तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। तुझे जूतों से पीटूंगा। तेरा घर से निकलना मुश्किल कर दूंगा। आवेदन में पीडि़त सौरभ ने लिखा है कि मैं भय का जीवन जी रहा हूं। आरोपी शिवम पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 14 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 15 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 15 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 15 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 15 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 16 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 16 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 16 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 16 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 16 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 17 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 17 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 17 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 17 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 17 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 18 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 18 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!