टेंट हाउस से भड़की आग ने टायर व फर्नीचर शोरूम को लिया चपेट में: लिंक रोड पर देर रात चार दुकानें खाक; लाखों का नुकसान, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लिंक रोड क्षेत्र में कल देर रात एक टेंट हाउस में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इतनी तेजी से फैली कि कुछ देर में आसपास की तीन अन्य दुकानें भी चपेट में आ गईं। चार दुकानों में रखा लाखों का सामान खाक हो गया। घंटों की मशक्कत और लाखों लीटर पानी बहाने के बाद दमकल कर्मी काबू पा सके।
फायर ब्रिगेड एसआई सुशील दुबे के अनुसार कंट्रोल रूम को रात करीब 2 बजे सूचना मिली थी। दमकल टीम पहुंचती तब तक आग दुकान के बड़े हिस्से को चपेट में ले चुकी थी। टेंट और सजावटी सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैली।
आग राहुल भंडारी के टेंट हाउस में लगी थी। कुछ ही देर में पास स्थित मोहम्मद की टायर दुकान को चपेट में लिया। टायरों में आग लगते ही धुएं का गुबार कई किमी दूर तक दिखाई देने लगा।
इसके बाद आग इरफान अजहर के फर्नीचर शोरूम और राजेंद्र खरे की फर्नीचर दुकान तक पहुंच गई। लकड़ी और फोम जैसे ज्वलनशील सामान के कारण लपटें और भड़क उठीं।
कई स्टेशनों से बुलाना पड़े वाहन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड ने शहर के विभिन्न फायर स्टेशनों से अतिरिक्त वाहन बुलाए। आग बुझाने के लिए 7 से 8 टैंकर और कई दमकल वाहन लगाए गए।
करीब 2 लाख 10 हजार लीटर पानी से नियंत्रण पाया जा सका। दमकलकर्मियों को कई घंटे मशक्कत करना पड़ी। राहत की बात रही जनहानि नहीं हुई, लेकिन चारों दुकानों में रखा सामान नष्ट होने से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। आशंका है शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी कारण से आग की शुरुआत हुई होगी। पुलिस और फायर विभाग जांच में जुटे हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!