इस शहर में नशे में धुत ड्राइवर ने 8 लोगों को रौंदा: यहां परिवार के 4 लोगों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर/रतलाम।
मध्य प्रदेश में शनिवार-शुक्रवार रात दो बड़े सड़क हादसों ने दहला दिया। ग्वालियर में नशे में धुत बताए जा रहे कार चालक ने शहर के व्यस्त बाजार इलाके में कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 7 से 8 लोग घायल हुए हैं।
वहीं रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खाटूश्याम दर्शन के लिए जा रहे एक ही परिवार की कार खराब ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हैं।
ग्वालियर: तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को मारी टक्कर
ग्वालियर में शनिवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच रॉक्सी पुल से महाराज बाड़ा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक नशे में था और वाहन पर उसका नियंत्रण नहीं रहा।
कार की चपेट में आने से करीब 7 से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद लोगों और राहगीरों ने घायलों की मदद की। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने चालक को पकड़ा
हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे कार चालक को पकड़ लिया। हादसे में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रतलाम: खाटूश्याम जा रहे परिवार की कार ट्रक से भिड़ी
रतलाम में शुक्रवार रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शिवगढ़ के पास सड़क हादसा हुआ। खाटूश्याम जा रही तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में पीछे से जा घुसी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घिसटते हुए पलट गई। कार में कुल 9 लोग सवार थे। हादसे में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
तीन महिलाओं समेत चार की मौत
हादसे में मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों में दो छोटे बच्चे भी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही शिवगढ़ पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
जोबट, इंदौर और धार से निकला था परिवार
परिवार के सदस्य जोबट, इंदौर और धार से एक साथ खाटूश्याम दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव:पुलिस पर पथराव के इतने आरोपी जेल भेजे गए; अब तक इतने गिरफ्तार

स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला:रहवासी की शिकायत पर एफआईआर

10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने:नेताजी का मिला संरक्षण

नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका:बड़ी मात्रा में गर्भपात किट मिलने का सनसनीखेज मामला

बिल्डर की मौत मामले में नया खुलासा:हाल ही में खरीदी थी करोड़ों की जमीन; आर्थिक संकट के संकेत नहीं, सुसाइड से पहले गए थे राजधानी

देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप:दो गिरफ्तार; पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस किया जब्त,15 लाख की कार भी पकड़ी

रेवंत रेड्डी धिक्कार है:कर दिया भगवान का बंटवारा

देखिए वीडियो, युवती को कार में बैठाकर ले गए दो युवक:परिजन ने दर्ज कराया अपहरण का केस, लड़की ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मोहन का राजधर्म:राजधर्म और सुशासन की मिसाल: आपसी सहमति से खुला विकास का मार्ग

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर:भस्म आरती में हुए शामिल; नंदी हॉल में बैठकर की आराधना

देखिए वीडियो, ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई:दो आरोपी गिरफ्तार; तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ

नगर निगम के पानी के टैंकर का कहर:दो को कुचला; छात्रा की मौत, एक गंभीर

हजारों करोड़ की ड्रग्स जब्त:इतने विदेशी पकड़े गए; नाव से इतने किलो हेरोइन-मेथ बरामद, इस द्वीप के पास कार्रवाई

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों का जलवा:नीरू का गोल्ड; मनीषा का सिल्वर तो देव ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन:कलेक्टोरेट कार्यालय के बाहर इनका पुतला फूंका; पुलिस से धक्का-मुक्की

गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी:रैली से पहले मिला ई-मेल; अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

इस फॉर्म से हटा अतिरिक्त घोषणा-पत्र:अब इस साल की वोटर लिस्ट में माता-पिता का नाम बताने की जरूरत नहीं

एपीके फाइल डाउनलोड करते ही अकाउंट से उड़ाए इतने लाख:दो लोगों के साथ साइबर फ्रॉड; एफआईआर दर्ज

एशियन गेम्स में चिकिता तनिपार्थी का डबल गोल्ड:डेढ़ घंटे में जीते दो स्वर्ण; लवलीना फाइनल में पहुंचीं

हॉस्टल में लटक रहे मरे चमगादड़:3 महीने से मेस बंद; इतने छात्रों से लाखों की फीस, सुविधाएं नदारद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!