केदारनाथ में पहले ही दिन एक श्रद्धालु की मौत: दो घंटे तक धूप में पड़ा रहा शव; व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, मदद को भटकता रहा परिवार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, रुद्रप्रयाग।
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ जहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, वहीं यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
हार्ट अटैक से श्रद्धालु की मौत
कपाट खुलने के पहले ही दिन एक दुखद घटना सामने आई। वडोदरा निवासी श्रद्धालु दिलीप भाई मनु माली अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंचे थे, जहां उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई।
मृतक के बेटे ने लगाए गभीर आरोप
मृतक के बेटे हेमंत माली ने आरोप लगाया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने मदद के लिए 100 नंबर पर कॉल किया था, लेकिन काफी देर तक कोई सहायता नहीं पहुंची।
दो घंटे तक खुले में धूप में पड़ा रहा शव
उनके अनुसार, करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करने के बावजूद कोई मेडिकल या राहत टीम मौके पर नहीं आई। इस दौरान उनके पिता का शव करीब दो घंटे तक खुले में धूप में पड़ा रहा। मजबूरी में उन्होंने खुद ही पिता के शव को पिठू पर लादकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हेलीपैड पर भी इंतजाम नहीं
परिजनों का आरोप है कि इसके बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली। मृतक का शव कथित रूप से करीब दो घंटे तक हेलीपैड पर पड़ा रहा। परिवार ने हेलीकॉप्टर से शव को नीचे ले जाने की मांग की, लेकिन तत्काल कोई व्यवस्था नहीं की गई।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब वीआईपी मूवमेंट के लिए हेलीकॉप्टर उपलब्ध रहते हैं, तो आम श्रद्धालुओं के लिए ऐसी सुविधा क्यों नहीं मिलती।
एम्बुलेंस के लिए मांगे पैसे
परिजनों का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने एंबुलेंस की मदद मांगी, तो उन्हें एक नंबर दिया गया, लेकिन संचालक ने शव को दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचाने के लिए 16 हजार रुपए की मांग की।
व्यवस्था पर उठे सवाल
शोक में डूबे परिवार ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या श्रद्धालुओं के लिए मृत्यु के बाद सम्मानजनक व्यवस्था भी सुनिश्चित नहीं की जा सकती। इस घटना के बाद केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है और प्रशासनिक दावों की वास्तविकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
संबंधित समाचार

कूटरचित दस्तावेजों से पास करा लिया प्लॉट का नक्शा:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद फर्जी रजिस्ट्री से लिया 20 लाख का लोन हुआ निरस्त

मृत व्यक्ति को ही बना दिया विक्रेता:जमीन घोटाले के बड़े खेल का खुलासा; रजिस्ट्रार कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

नजर नहीं आ रहे शहर में लगे कचरे के ढेर:स्वच्छता का नशा निगम पर हावी; सड़कों और खाली प्लॉटों पर गंदगी, नहीं पहुंच रहे कचरा वाहन

अब टैंकरों के पानी से बुझेगी राऊ, देपालपुर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की प्यास:सांसद लालवानी ने ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किए 10 टैंकर

हंस की चाल बिगड़ी:रास्ते में घंटों परेशान हुए यात्री; तीन घंटे सड़क किनारे खड़ी रही बस

रामायण और महाभारत के दो महानायकों की इकलौती गवाह पावन धरती हनुमान चट्टी:वह पवित्र कोना जहां दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को लगाया था गले

विधायक पुत्र पर प्रोटेक्शन मनी और अवैध निर्माण के आरोप:क्षेत्र में सत्ता संरक्षण और अवैध गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवाल

शेंडगे पर कार्रवाई से गरमाई भाजपा की राजनीति:पहले भी रहे विवादों में

अयोध्या बन रही लंका:चारों ओर अराजकता के आरोप; विधानसभा-4 पर शीर्ष नेतृत्व करे मंथन

डॉग फीडिंग विवाद ने खोली सत्ता की परतें

विज्ञापन के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना:ईओडब्ल्यू की रडार पर नगर निगम; विज्ञापन विभाग की फाइलें तलब

लीलास्थलों पर बन रहे श्रीकृष्ण तीर्थ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:भागवत कथा को बताया दिशादर्शक

एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कल से करेगा इंदौर

पुलिस निकालेगी संपत्तियोंं:लेन-देन का काला चिट्ठा; करोड़ों का जमीन घोटाला, गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी सुरेश शर्मा की मुश्किलें

चंदन नगर पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर:चार बाइक बरामद; धार-झाबुआ तक फैला था गैंग का नेटवर्क

एक लाख से ज्यादा संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात:वेतन में 4.46 प्रतिशत बढ़ोतरी; हर माह इतने रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

पुलिस पीछे थी फिर भी गाड़ियां फोड़ते रहे:तीन कार समेत सात वाहनों को नुकसान; नाबालिग सहित चार नशेड़ी हिरासत में

वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई:सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त; डॉक्टर और नर्स का वेतन काटने के आदेश

शॉर्ट सर्किट से धधक उठी शराब दुकान नकदी सहित पूरा रिकॉर्ड हो गया खाक

पुष्पा स्टाइल में बाबा के दरबार पहुंचा युवक:कर्मचारियों ने कराई वीआईपी एंट्री; प्रतिबंध के बावजूद बनाता रहा वीडियो; मचा बवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!