दिल्ली से आए दल ने देखी शहर की साफ-सफाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देशभर में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इंदौर नगर निगम के स्वच्छता मॉडल को राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय नई दिल्ली से आए 14 सदस्यीय दल ने देखा। इस अवसर पर निगमायुक्त ने दिल्ली के दल का सिटी बस ऑफिस में पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस मौके पर निगम द्वारा किए गए नवाचारों, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली एवं संपूर्ण स्वच्छता मॉडल को प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कराया।
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने दिल्ली के दल के सदस्यों को इंदौर की स्वच्छता यात्रा, जीरो वेस्ट सिटी के प्रयास, प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन, सीएनडी वेस्ट प्रोसेसिंग, बायो सीएनजी उत्पादन तथा जनभागीदारी से किए गए नवाचारों की संपूर्ण जानकारी दी।
राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय नई दिल्ली से आए अधिकारियों ने राजशाही जीटीएस, ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित बायो सीएनजी, सी एंड डी वेस्ट प्लांट और अन्य प्लांट का अवलोकन किया। इस दौरान अपर आयुक्त अर्थ जैन, प्रखर सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
निरीक्षण के बाद दिल्ली से आए 16 सदस्यीय दल ने इंदौर के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इंदौर ने वाकई में स्वच्छता के क्षेत्र में एक मजबूत मिसाल कायम की है। इंदौर का मॉडल बहुत ही प्रभावशाली है।
स्वच्छता अभियान की दी जानकारी...निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 16 सदस्यीय दल को इंदौर के स्वच्छता अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में इंदौर में जगह-जगह कचरा पेटियां हुआ करती थीं।
कचरा पेटी के आसपास कचरे के ढेर लगे रहते थे। इसके बाद स्वच्छता अभियान के तहत इंदौर को कचरा पेटी से मुक्त करते हुए, शहर के चिह्नित वार्ड में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन चलाए, जिनकी जीपीएस सिस्टम के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है, सभी कचरा संग्रहण वाहन अपने निर्धारित रूट व समय पर अपने कार्य क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने शहर को ओडीएफ मुक्त कैसे किया, पहले गीला-सूखा कचरा संग्रहित किया जाता था अब हर दिन 6 बिन की तर्ज पर 6 प्रकार का कचरा संग्रहित किया जा रहा है। थैला बैंक, बर्तन बैंक, डिस्पोजल फ्री क्षेत्र, जीरो वेस्ट इवेंट, जीरो वेस्ट शादी, नाला सफाई अभियान, नाला क्रिकेट, नाला मेडिकल चेकअप, नाला फुटबॉल, नाला दंगल व अन्य गतिविधियेां के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनो से संग्रहित कचरे को गारबेज कचरा ट्रांसर्फर स्टेशन तक किस प्रकार से पहुंचाया जा रहा है, इस सेग्रिगेट कचरे को किस प्रकार से ट्रेंचिंग ग्राउंड पर डिसेंट्रलाइज्ड मटेरियल रिकवरी प्लांट व ड्राय वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, कम्पोस्ट प्लांट में प्रोसेस किया जा रहा है। एशिया का सबसे बड़ा बायोगैस सीएनजी प्लांट है, जहां गीले कचरे से बायोगैस का निर्माण कर उसे लोक परिवहन में उपयोग किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!