खबर
Top News

दशकों पुराना सपना साकार: पीथमपुर-धार रेल ट्रैक पर दौड़ा पहला इंजन; 26 मार्च तक चलेगा ट्रायल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 मार्च 2026, 5:39 pm
शेयर करें:
दशकों पुराना सपना साकार

खुलासा फर्स्ट, पीथमपुर।
धार जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण सामने आया है। वर्षों से लंबित रेल कनेक्टिविटी का सपना अब साकार होता दिख रहा है। इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के तहत पीथमपुर से धार के बीच तैयार नई रेल लाइन पर सोमवार को पहली बार इंजन ट्रायल रन किया गया। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब धार की धरती पर रेल इंजन पहुंचा है।

इंजीनियरों की टीम की पूरे ट्रैक पर नजर
रेलवे विकास निगम लिमिटेड (RVNL) और पश्चिम रेलवे के अधिकारियों की मौजूदगी में सुबह से ट्रायल शुरू हुआ। इंजीनियरों की टीम पूरे ट्रैक पर नजर रखकर तकनीकी परीक्षण कर रही है।

38 किलोमीटर ट्रैक पर हुआ परीक्षण
पीथमपुर से धार तक करीब 38 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक पर टॉवर वैगन के जरिए परीक्षण किया गया। इस दौरान ट्रैक की गुणवत्ता, घुमाव, संतुलन और सिग्नलिंग सिस्टम की बारीकी से जांच की जा रही है।

26 मार्च तक चलेगा ट्रायल
रेलवे ने सुरक्षा और तकनीकी परीक्षण के लिए 23 से 26 मार्च तक का समय तय किया है। इस अवधि में अलग-अलग गति से इंजन दौड़ाकर ट्रैक की क्षमता और सुरक्षा मानकों का आकलन किया जाएगा। हालांकि धार तक पटरी बिछ चुकी है, लेकिन इंदौर (टिही) से सीधा कनेक्शन अभी अधूरा है।

टिही सुरंग बना रही है चुनौती
इस परियोजना का सबसे जटिल हिस्सा टिही के पास बन रही लंबी सुरंग है। अधिकारियों के अनुसार, सुरंग का निर्माण अंतिम चरण में है और मई-जून 2026 तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद इंदौर से धार का सीधा रेल संपर्क संभव हो सकेगा।

स्टेशनों का काम अंतिम दौर में
पीथमपुर, सागौर, गुणावद और धार रेलवे स्टेशनों के भवन लगभग तैयार हो चुके हैं। फिलहाल प्लेटफॉर्म और यात्री सुविधाओं से जुड़ा कार्य जारी है।

लागत बढ़कर 1800 करोड़ के पार
2008 में शुरू हुई इस परियोजना की शुरुआती लागत 678 करोड़ रुपए थी, लेकिन भूमि अधिग्रहण और तकनीकी कारणों से हुई देरी के चलते अब यह बढ़कर 1800 करोड़ रुपए से अधिक हो गई है।

औद्योगिक और क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा
इस रेल लाइन से पीथमपुर के ऑटोमोबाइल हब जिसे ‘डेट्रॉयट ऑफ इंडिया’ कहा जाता है को माल परिवहन में बड़ी सुविधा मिलेगी। वहीं धार और झाबुआ जैसे आदिवासी क्षेत्रों की इंदौर और गुजरात से कनेक्टिविटी बेहतर होने से व्यापार और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। अभी तक धार-इंदौर के बीच केवल सड़क मार्ग ही प्रमुख विकल्प था।

रेलवे की अपील
ट्रायल रन के दौरान रेलवे ने स्थानीय लोगों से पटरियों से दूर रहने और मवेशियों को ट्रैक के पास न जाने देने की अपील की है। तेज रफ्तार इंजन और हाई वोल्टेज ओवरहेड लाइनों के चलते हादसे का खतरा बना रह सकता है। इस ट्रायल के साथ ही धार जिले के लिए रेल कनेक्टिविटी की दिशा में एक बड़ा कदम उठ गया है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 8 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 9 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 9 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 9 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 9 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 9 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 9 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 9 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 9 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 9 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 9 hours ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 9 hours ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 9 hours ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

about 10 hours ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

about 10 hours ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

about 10 hours ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

about 10 hours ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

about 10 hours ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

about 10 hours ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!