छात्र का पैर तोड़ने वाले प्रिंसिपल और प्रोफेसरों पर भी केस दर्ज: मालवा इंस्टिट्यूट कॉलेज मारपीट कांड में बड़ा अपडेट
KHULASA FIRST
संवाददाता

अंग भंग की धाराएं बढ़ाने की तैयारी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित मालवा इंस्टिट्यूट कॉलेज में छात्र से की गई बर्बर मारपीट के मामले में पुलिस ने कॉलेज के प्रिंसिपल और प्रोफेसरों पर भी केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में अंग भंग और अन्य गंभीर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
आरोप है कि छेड़छाड़ के झूठे आरोप में पहले सीनियर छात्रों ने बी-टेक छात्र को बेरहमी से पीटा और जब पीड़ित छात्र इसकी शिकायत करने कॉलेज प्रबंधन के पास पहुंचा तो प्रिंसिपल व प्रोफेसरों ने उसे कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से ऐसा पीटा कि उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। कॉलेज के प्रिंसिपल ने तो उलटे छात्र के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करवा दिया था।
जानकारी के मुताबिक मालवा इंस्टिट्यूट कॉलेज से बी-टेक मैकेनिकल की पढ़ाई कर रहे घायल छात्र हर्षद पिता देवेंद्र सिंह निवासी न्यू गौरी नगर की शिकायत पर पुलिस ने प्रिंसिपल राम डांगी और प्रोफेसर कुलदीप पर केस दर्ज किया है। फरियादी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दबाव के चलते साधारण धाराएं लगाईं। अगर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस कमिश्नर से मिलकर शिकायत करेगा।
उल्लेखनीय है कुछ दिन पहले कॉलेज के सीनियर छात्र रोहित गुप्ता, विक्की और अमित पाल ने उस पर एक छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। हर्षद के अनुसार जब कथित छात्रा से आमना-सामना कराया गया तो उसने छेड़छाड़ की घटना से स्पष्ट इनकार कर दिया। इसके बावजूद तीनों सीनियरों ने मिलकर उससे जमकर मारपीट की। इस दौरान रोहित ने चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
हर्षद के मुताबिक मामले में कॉलेज के प्रो. युवराज राजपूत से शिकायत की, लेकिन उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। कुछ ही देर बाद कॉलेज के प्रिंसिपल राम डांगी ने उलटा उस पर ही आरोप लगा दिया कि उसने बाहर के लड़कों को बुलाकर कॉलेज का माहौल खराब किया।
इसके बाद प्रिंसिपल और पांच अन्य प्रोफेसरों ने हर्षद को एक कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। प्रिंसिपल और प्रोफेसर कुलदीप ने डंडों से उसके पैर पर वार किए, जिससे पैर फ्रैक्चर हो गया। वह किसी तरह जान बचाकर कॉलेज परिसर से बाहर निकला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा।
मामले में शुरुआत में पुलिस पर कॉलेज प्रबंधन से साठगांठ करने का आरोप लगा था। हालांकि छात्र की गंभीर चोटों और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद बाणगंगा पुलिस ने हर्षद की शिकायत पर प्रिंसिपल राम डांगी और प्रोफेसर कुलदीप के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल प्रारंभिक धाराओं में मामला दर्ज किया है, लेकिन जांच पूरी होने और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अंग भंग सहित गंभीर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। इसके बाद हमलावारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
संबंधित समाचार

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!