पहाड़ पर 100 घंटे की तलाश बेनतीजा: अद्वैत की आखिरी डिजिटल चाल खंगाल रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

घटना के 9 दिन बाद भी सुराग नहीं, सीसीटीवी में पहाड़ चढ़ते दिखे
आखिरी कॉल की गुत्थी सुलझना बाकी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अद्वैत उपाध्याय को लापता हुए नौ दिन हो चुके हैं, लेकिन शिवगंगे की पहाड़ियों ने अब तक उनका कोई सुराग नहीं दिया। 100 घंटे से ज्यादा चली तलाश में पुलिस, एसडीईआरएफ, एनडीईआरएफ, वन विभाग, फोरेंसिक टीम और ड्रोन तक लगाए गए।
दुर्गम चट्टानों पर तलाश के लिए कर्नाटक के चर्चित पर्वतारोही ज्योति राज उर्फ ‘स्पाइडर मैन’ की टीम भी पहुंची, लेकिन दो दिन विशेष सर्चिंग के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा।
पहाड़ पर रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है, लेकिन अद्वैत की तलाश नहीं रुकी—अब पुलिस ने पहाड़ से ज्यादा मोबाइल और डिजिटल फुटप्रिंट पर नजर गड़ा दी है। जांच में अहम कड़ियां सामने आई हैं। अद्वैत किराए की बाइक से शिवगंगे पहुंचे। बाइक तलहटी में मिली। सीसीटीवी में उन्हें पहाड़ी की ओर जाते और चढ़ाई शुरू करते देखा गया।
इसके बाद उनका मोबाइल शांताला ड्रॉप के पास मिला। यहीं से सबसे बड़ा सवाल शुरू हुआ अद्वैत पहाड़ी पर गए थे तो मोबाइल उस स्थान पर मिलने के बाद आगे की गतिविधि क्या रही? क्या किसी अन्य मोबाइल से डिजिटल गतिविधि हुई? क्या फोन की लोकेशन, नेटवर्क कनेक्शन या किसी दूसरे डिवाइस से संपर्क की कोई जानकारी मिली? पुलिस अब इन्हीं सवालों के जवाब तलाश रही है।
पहले आत्महत्या का एंगल था, अब हर संभावना खुली
शुरुआती जांच में अद्वैत की ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री से ऐसे संकेत मिले थे, जिनके आधार पर पुलिस ने पहाड़ी से गिरने और आत्महत्या की आशंका को एक एंगल माना था। इसी संभावना को ध्यान में रख पहाड़ी के दुर्गम हिस्सों में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन 100 घंटे से ज्यादा तलाश के बावजूद ऐसा कोई निर्णायक भौतिक सुराग सामने नहीं आया, जिससे इस संभावना की पुष्टि हो सके। यही वजह है अब जांच को किसी एक निष्कर्ष तक सीमित रखने के बजाय हर संभावित एंगल पर समानांतर तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है।
साइबर टीम बनाएगी 7 अगस्त की मिनट-टू-मिनट कहानी
पुलिस की साइबर टीमें अद्वैत के मोबाइल, सिम, कॉल डिटेल, लोकेशन और डिजिटल गतिविधियों को खंगाल रही हैं। उद्देश्य सिर्फ यह पता लगाना नहीं है कि मोबाइल आखिरी बार कहां एक्टिव था, बल्कि यह भी समझना है 7 अगस्त को पहाड़ी पहुंचने से पहले और उसके बाद अद्वैत की डिजिटल गतिविधियां किस तरह बदलीं।
किन नंबरों पर बात हुई? किससे संपर्क हुआ? कौन से नंबर उस दौरान आसपास सक्रिय थे? क्या किसी व्यक्ति की लोकेशन अद्वैत की गतिविधियों से जुड़ती है? क्या मोबाइल के अलावा किसी अन्य डिवाइस या डिजिटल अकाउंट से कोई गतिविधि हुई?
मंगेतर से मिली जानकारी का भी दूसरे रिकॉर्ड से मिलान : अद्वैत ने अपनी मंगेतर को शिवगंगे पहाड़ियों पर ट्रेकिंग के लिए जाने की जानकारी दी थी। पुलिस उनके बयान में सामने आई जानकारी को सीसीटीवी, मोबाइल रिकॉर्ड और लोकेशन डेटा से मिलाकर देख रही है। जानने की कोशिश कर रही है अद्वैत के रवाना होने से पहले किनसे बात हुई और पहाड़ी पहुंचने के बाद किसी से संपर्क हुआ या नहीं। हालांकि, अभी किसी को आरोपी नहीं बनाया गया है। जिन लोगों की कॉल डिटेल या लोकेशन मिल रही है, उन्हें ही फिलहाल पड़ताल का हिस्सा माना जा रहा है।
स्पाइडर मैन की टीम भी नहीं खोज पाई : अद्वैत को खोजने के लिए ज्योति राज उर्फ स्पाइडर मैन की पांच सदस्यीय टीम को बुलाया गया था। टीम ने रस्सियों के सहारे शांताला ड्रॉप और आसपास की खड़ी चट्टानों पर दो दिन सर्चिंग की। ड्रोन से उन हिस्सों की भी खंगाला, जहां सामान्य टीमों के लिए पहुंचना मुश्किल था। एसडीईआरएफ और एनडीआरएफ के साथ वन विभाग और अन्य एजेंसियां भी लगातार जुटी रहीं। बावजूद निर्णायक सुराग नहीं मिला।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!