दिनदहाड़े डॉक्टर की हत्या: चाकू से गले पर किए ताबड़तोड़ वार; सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
जिले के ग्वारा गांव में दिनदहाड़े हुई एक निर्मम हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान महेंद्र साहू (27) के रूप में हुई है, जो पेशे से डॉक्टर बताए जा रहे हैं। वह अपने बड़े भाई की स्कॉर्पियो कार (MP04 TB 0383) से कहीं जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया।
कार से उतारकर की हत्या
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने महेंद्र साहू को जबरन कार से नीचे उतारा और चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों के भागने का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसे पुलिस जांच का आधार बना रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम
घटना की सूचना मिलते ही CSP अंजुल आयंक, भेड़ाघाट थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है।
सुबह हुई थी आखिरी बातचीत
मृतक के पिता महेश प्रसाद साहू ने बताया कि महेंद्र शुक्रवार शाम करीब 5 बजे घर से निकला था। उसने परिवार को बताया था कि वह बुकिंग पर गाड़ी लेकर उज्जैन जा रहा है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे फोन पर बात हुई, जिसमें महेंद्र ने बताया कि उसकी गाड़ी खराब हो गई है। इसके कुछ ही समय बाद परिवार को उसकी हत्या की सूचना मिली।
क्षेत्र में दहशत का माहौल
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!