42 टन शकर घोटाले का खुलासा: ट्रक की नंबर प्लेट बदलकर गायब की बोरियां; तीन आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
महाराष्ट्र से इंदौर के पालदा स्थित गोदाम के लिए भेजी गई करीब 18.32 लाख रुपए की 840 बोरी शकर रास्ते से गायब करने के मामले में देवास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जांच के बाद कानपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 21.9 टन यानी 438 बोरी शकर, तीन वाहन, फर्जी नंबर प्लेट और 4 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं।
ट्रक निकला शकर लेकर, गोदाम पहुंचने से पहले गायब
मामला 30 जुलाई का है। महाराष्ट्र की एक निजी कंपनी से 840 बोरी शकर ट्रक के जरिए इंदौर के पाल्दा स्थित गोदाम के लिए रवाना की गई थी। शकर की कीमत करीब 18.32 लाख रुपए थी। लेकिन निर्धारित स्थान पर शकर नहीं पहुंची। ट्रक चालक का मोबाइल भी बंद हो गया।
शिकायत मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
टोल पार करते ही बदल दी नंबर प्लेट
जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी शकर से भरे ट्रक को लेकर निकले थे। ट्रक के टोल से गुजरने के बाद उसकी नंबर प्लेट बदल दी गई, जिससे उसकी पहचान छिपाई जा सके। पुलिस ने ट्रक की आवाजाही और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।
मामले की कड़ियां महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश होते हुए उत्तरप्रदेश तक पहुंचीं।
कानपुर में दबिश, तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने 12 अगस्त को कानपुर में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज सिंह (24), गोविंद औमर (34) और विशाल साहू (19) के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके कब्जे से 438 बोरी यानी 21.9 टन शकर बरामद की है। इसके अलावा तीन वाहन, फर्जी नंबर प्लेट और 4 लाख रुपए भी मिले हैं।
मुख्य आरोपी उपेंद्र भदौरिया, तीन अन्य की तलाश
पुलिस के अनुसार उपेंद्र भदौरिया को मामले का मुख्य आरोपी माना जा रहा है। वहीं गौरव सिंह, मोहित सिंह और अभय सिंह की भूमिका भी जांच के दायरे में है। तीनों फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
आधी से ज्यादा शकर अभी भी गायब
पुलिस की कार्रवाई में 840 बोरी में से 438 बोरी शकर बरामद हुई है। यानी 402 बोरी शक्कर का अभी पता लगाया जाना बाकी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि बाकी शकर कहां खपाई गई और इस पूरी साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
संबंधित समाचार

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा:इतने किलो स्क्रैप से दिया 3-R का संदेश

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!