खबर
Top News

तेजाजी नगर से बलवाड़ा के बीच काटे जाएंगे 4 हजार पेड़: इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे; विकास के नाम पर हरियाली का विनाश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 मार्च 2026, 4:16 pm
शेयर करें:
तेजाजी नगर से बलवाड़ा के बीच काटे जाएंगे 4 हजार पेड़

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर-इच्छापुर के बीच 19 मीटर चौड़े और 216 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे निर्माण के लिए इंदौर के तेजाजी नगर से बलवाड़ा के बीच 4000 पेड़ों की बलि लेने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ये पेड़ बाधक हैं, जिनके लिए एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने शासन से अनुमति मांगी है। पूर्व में भी इसी मार्ग पर हरे-भरे पेड़ काटे जा चुके हैं।

माना जा रहा है कि शासन की ओर से इसकी स्वीकृति इसी सप्ताह मिल जाएगी। हालांकि अभी ये तय नहीं है कि इन पेड़ों को ट्रांसप्लांट किया जाएगा या नहीं, लेकिन इनका हटना तय है। खास बात यह कि एनएचएआई ने इसी प्रोजेक्ट के लिए पेड़ काटने की अनुमति तीसरी बार मांगी है।

सबसे पहले साल 2022 में 14 हजार पेड़ काटने की अनुमति ली गई थी। ये पेड़ 84 हेक्टेयर वन भूमि पर निर्माण के दौरान काटे गए थे। इसके बाद 2024 में उमरीखेड़ा की 0.3489 हेक्टेयर वन भूमि पर भी कुछ पेड़ काटने के लिए प्रस्ताव रीजनल एम्पॉवर्ड कमेटी (आरईसी) को दिया था।

फिर जुलाई 2025 में बिजली लाइन शिफ्टिंग के लिए स्वीकृति मिलते ही पेड़ काट दिए गए थे। अबकी बार इन पेड़ों को काटने की एक वजह और है। वह यह कि निर्माण एजेंसी मेघा इंजीनियरिंग के अधिकारियों को सड़क के अलाइनमेंट में बाधा बन रहे बिजली के 5 टॉवर 2 साल बाद दिखे।

इन्हें री-लोकेट करने के लिए 21 नए टॉवर बनाए जाना हैं, जिसके लिए 14 हेक्टेयर वन भूमि ली जा रही है। इसमें 8 हेक्टेयर इंदौर वन मंडल तो 6 हेक्टेयर खरगोन में है। आरईसी से स्वीकृति मिलने के बाद खरगोन व इंदौर कलेक्टर, वन मंडलाधिकारी और जनजातीय विभाग को एफआरए पर हस्ताक्षर करना थे। अभी इंदौर कलेक्टर के हस्ताक्षर होना बाकी हैं। अब निर्माण एजेंसी वन विभाग को 3 करोड़ का भुगतान करेगी। इसी जमीन पर पेड़ हैं।

कोशिश रहेगी कम से कम पेड़ कटें
मामले में एनएचएआई की ओर से नियुक्त निर्माण एजेंसी मेघा इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट हेड नागेश्वर राव ने कहा अनुमानत: 4 हजार पेड़ कटेंगे, जो हाईटेंशन लाइन के राइट-ऑफ-वे में बाधक हैं, लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं कि कम से कम पेड़ काटने पड़ें। इसी इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर सनावद से खंडवा तक का मार्ग एकदम चकाचक हो गया है।

इस मार्ग पर यात्रियों को पहले 3.30 घंटे लगते थे, जबकि अब यह सफर मात्र 1.30 से 2 घंटे तक का रह गया है। इंदौर से वाया खंडवा दक्षिण भारत के हैदराबाद को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे के बीच 58 किमी धनगांव-बोरगांव बुजुर्ग नेशनल हाईवे का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है।

831 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में बासवा, धनगांव, देशगांव, छैगांवमाखन, रुस्तमपुर एवं बोरगांव बुजुर्ग में बायपास बनाया गया है। हाईवे पर अधिकतम 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से वाहन चलेंगे।

हरियाली के लिए हाईवे के बीच बने 4 मीटर चौड़े डिवाइडर और दोनों किनारों पर 40 हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। जो लोग इंदौर से खंडवा की ओर जाते हैं, उन्हें सनावद के बाद एकदम बेहतरीन सड़क मिलती है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

7 minutes ago
रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश
Top News

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

14 minutes ago
नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक
Top News

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

30 minutes ago
रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त
Top News

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

38 minutes ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 17 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 18 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 18 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 18 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 18 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 18 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 19 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 19 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 19 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 19 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 20 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 20 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!