डायमंड पेप्सी से 300 लीटर आइस लॉली जब्त: दूषित होने की शंका में लिए दूध और डेयरी प्रोडक्ट के 14 नमूने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कल शहर के विभिन्न दूध और डेयरी प्रोडक्ट की दुकानों पर छापामारी की। इस दौरान 14 नमूने इस आशंका में लिए कि वो दूषित हो सकते हैं।
इन्हें लैब भेजा गया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने गर्मी के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।
टीम कल सबसे पहले राजाराम नगर स्थित डायमंड पेप्सी पर पहुंची, जहां मालिक मनोज कुशवाहा की मौजूदगी में विभिन्न फ्लेवर जैसे मैंगो, ऑरेंज, काला खट्टा, कोकोनट और चॉकलेट फ्लेवर की आइस लॉली का निर्माण एवं पैकिंग चल रहा था।
बोरिंग के पानी से ये चीजें बन रही थीं। आइस लॉली निर्माण में सैकरीन की मिलावट की जा रही थी, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उत्पादों पर किसी प्रकार की वैधानिक चेतावनी भी नहीं था।
यहां से मैंगो आइस लॉली, ऑरेंज आइस लॉली एवं सैकरीन के 3 नमूने जांच हेतु लिए गए। 300 लीटर आइस लॉली भी जब्त की गई। कमियों और अनियमितताओं के कारण आइस लॉली का निर्माण बंद कराया गया।
इसके बाद टीम एफसी इंटरप्राइजेस तिलक नगर पहुंची, जहां प्रोपराइटर जिग्नेश मेहता की उपस्थिति में टोन्ड मिल्क, कंडेंस्ड मिल्क, क्रीम, हनी एवं फ्लेवर्ड मिल्क के कुल 5 नमूने दूषित होने की शंका में जांच हेतु लिए गए।
ये नमूने भी लिए... टीम ने डेल्टा मार्केटिंग ओल्ड पलासिया का भी निरीक्षण किया, जहां संचालक पुष्पेंद्र चतुर्वेदी की उपस्थिति में फ्लेवर्ड मिल्क, डेयरी बेस्ड ड्रिंक, लैक्टोज फ्री मिल्क, कुकीज और रस्क के 5 नमूने लिए गए।
जेल रोड विजयश्री सेंडविच का भी निरीक्षण किया, जहां तीन-चार दिन पूर्व एक ग्राहक द्वारा खरीदे गए बेक समोसे में फंगस मिली थी। यहां से समोसे का एक नमूना भी लिया गया।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
संबंधित समाचार

जलसंकट की आहट:महापौर ने मांगा इतने करोड़ का पैकेज; इतने लाख की आबादी पर पानी का दबाव

रेलवे में पारदर्शिता बढ़ाने की तैयारी:TTE की ड्रेस पर लगेंगे बॉडी कैमरे; यात्रियों से विवाद की होगी रिकॉर्डिंग

करोड़ों की मेथामफेटामाइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:बैग-पर्स की गुप्त जेबों में छिपाकर ले जा रही थी

मेट्रो के लिए बड़ी कार्रवाई:74 साल पुराने थाने पर चला बुलडोजर; इस अंडरग्राउंड स्टेशन का रास्ता साफ

इनके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग:सीटीआई के चेयरमैन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र; पिछले आंदोलन से हजारों करोड़ का नुकसान

महिंद्रा की पहली CNG कार लॉन्च:स्टाइलिश लुक और कम खर्च में देगी Nexon-Brezza को टक्कर; 6 एयरबैग के साथ ये दमदार फीचर्स है शामिल

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला:धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे पर नहीं मिलेगा आरक्षण

दर्दनाक हादसा:स्कूल की छत गिरने से 20 बच्चों सहित 21 की मौत; 40 से ज्यादा घायल, मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी राहत टीमें

गर्मी से पहले शहर में जलसंकट का अलर्ट:सामान्य से 14 इंच कम बारिश ने बढ़ाई चिंता; 50 करोड़ के पैकेज की मांग

जल संकट के बीच नर्मदा पाइपलाइन फूटी:सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी; अंडरपास भरने से यातायात प्रभावित

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!