खबर
Top News

190 पदोन्नत एसडीएम नहीं कर सकेंगे राजस्व के फैसले: भर्ती नियम 1961 के अनुसार दो साल परिवीक्षा अवधि व ट्रेनिंग अनिवार्य

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जुलाई 2026, 6:48 pm
शेयर करें:
190 पदोन्नत एसडीएम नहीं कर सकेंगे राजस्व के फैसले

• मुख्यमंत्री के गृह जिले में मात्र दो एसडीएम पात्र

शरद गुप्ता 96177-77331 खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव (कार्मिक) अर्चना सोलंकी द्वारा 7 जुलाई को जारी आदेश क्रमांक 1/1/3/0015/2026-GAD-2-1 के परिपेक्ष्य में शासन ने भर्ती एवं सेवा नियम 1961 का हवाला देते हुए 190 तहसीलदार रैंक /प्रभारी डिप्टी कलेक्टर को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति का आदेश जारी किया है।

प्रदेश के भर्ती नियम 1961 में प्रावधान है तहसीलदार/ प्रभारी डिप्टी कलेक्टर से पदोन्नत होकर डिप्टी कलेक्टर बने अफसर राजस्व न्यायालय के रूप में स्वतंत्र आदेश पारित नहीं कर सकेंगे, पर राज्य लोकसेवा आयोग से सीधे चयनित डिप्टी कलेक्टर नियमानुसार ऐसे दायित्व निभाने के पात्र होंगे।

इस व्यवस्था ने प्रशासनिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। सवाल है एक ही पद पर कार्यरत दो अधिकारियों के अधिकार अलग-अलग क्यों ? हास्यापद है मुख्यमंत्री के गृह जिले के 6 अनुभाग में मात्र 2 ही एसडीएम खाचरौद की नेहा साहू और उज्जैन की बोयल पीएससी से चयनित हैं।

इन दोनों को छोड़कर अन्य चार पदोन्नत एसडीएम दो साल तक परिवीक्षा अवधि में रहेंगे, परीक्षा देंगे, पास हुए, तभी राजस्व मामलों से जुड़े प्रकरणों में आदेश जारी कर पाएंगे । अगर उन्होंने 7 जुलाई 2026 से पहले प्रभारी डिप्टी कलेक्टर के रूप में अथवा इसके बाद 2 साल की अवधि में कोई राजस्व संबंधी आदेश जारी किया तो ऐसे आदेश का वैधानिक अस्तित्व नहीं होगा।

गौरतलब है 55 जिलों में फिलहाल 428 अनुभाग हैं। इसमें से 190 में तहसीलदार रैंक/प्रभारी डिप्टी कलेक्टर पदस्थ हैं। राज्य सरकार ने 7 जुलाई को इन्हें डिप्टी कलेक्टर के पद पर प्रमोट किया । लेकिन फिलहाल दो साल तक ये महज रबर स्टाम्प है ।

नागदा पर ज्यादा ज्यादा असर: इसका सबसे ज्यादा असर नागदा पर पड़ेगा, जहां कार्यवाहक डिप्टी कलेक्टर के रूप में लगभग 2 साल से पदस्थ रंजना पाटीदार ने 7 जुलाई के बाद राजस्व से जुड़े कई प्रकरणों को सुना है।

मध्य प्रदेश भर्ती नियम 1961 के अनुसार 7 जुलाई 2026 के बाद रंजना पाटीदार सहित पदोन्नत 190 डिप्टी कलेक्टर को परिवीक्षा अवधि पूरी कर विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करना होगी। प्रदेश के भर्ती एवं सेवा नियमों के तहत तहसीलदार से पदोन्नत डिप्टी कलेक्टरों को सीधे न्यायिक अधिकार नहीं दिए जाते।

जनता पर पड़ेगा असर: राजस्व न्यायालयों में लाखों प्रकरण लंबित हैं। ऐसे में नवपदोन्नत डिप्टी कलेक्टरों के न्यायिक अधिकार सीमित रहने से नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और अपील जैसे मामलों के निस्तारण की गति प्रभावित हो सकती है।

दो साल का प्रशिक्षण, फिर विभागीय परीक्षा
जानकारी के अनुसार, तहसीलदार से पदोन्नत डिप्टी कलेक्टरों को पहले दो वर्ष का संस्थागत एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण पूरा करना होगा। इसके बाद शासन द्वारा निर्धारित विभागीय परीक्षा/राजस्व न्यायालय संबंधी दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ही उन्हें राजस्व न्यायालय के रूप में स्वतंत्र रूप से आदेश पारित करने का अधिकार मिलेगा।

जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक वे प्रशासनिक दायित्व निभाएंगे, लेकिन नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व अपील और अन्य न्यायिक प्रकरणों में अंतिम आदेश जारी नहीं कर सकेंगे।

सीधी भर्ती वालों को अधिकार: दूसरी ओर सीधे चयनित डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर कैडर के अधिकारी होते हैं। नियमानुसार प्रशिक्षण एवं परिवीक्षा अवधि के दौरान भी सक्षम प्राधिकारी उन्हें राजस्व एवं कार्यपालिक दायित्व सौंप सकता है। यानी वे पद के अनुरूप न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्य कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 1 hour ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 1 hour ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 2 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 2 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 2 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 3 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 3 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 3 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 3 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 3 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 4 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 4 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 4 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 4 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 4 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!