खबर
Top News

16 हजार का लोन: बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अक्टूबर 2026, 5:23 pm
शेयर करें:
16 हजार का लोन

लोन एप ने खोली ठगी की काली किताब; ठगों ने मोबाइल से फोटो-कॉन्टेक्ट चुराए, अश्लील फोटो, वीडियो परिचितों को भेजने की धमकी देकर 71 बार वसूली रकम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आसान ऑनलाइन लोन का झांसा देकर लोगों को फंसाने वाले साइबर ठग अब कर्जदारों को बदनाम करने की धमकी देकर लाखों रुपए ऐंठ रहे हैं। बाणगंगा क्षेत्र की एक महिला को फ्लेक्सीबी और केशटूयू एप से महज 16 हजार रुपए का लोन लेना भारी पड़ गया।

आरोप है कि ठगों ने उसके मोबाइल से फोटो और कॉन्टेक्ट की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उसकी फोटो को अश्लील तरीके से एडिट कर परिचितों को भेजने की धमकी देकर दबाव बनाते हुए एक महीने में तीन लाख से ज्यादा रुपए ठग लिए।

पुलिस के अनुसार पूजा ठाकुर निवासी कुशवाह नगर ने शिकायत में बताया कि उसने जुलाई में उक्त दोनों लोन एप से रकम उधार ली थी। इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसे कॉल और मैसेज आने लगे।

आरोपी कथित तौर पर उसकी फोटो और कॉन्टेक्ट लिस्ट का इस्तेमाल कर उसे डराते रहे। बदनामी के डर से पूजा ने 23 जुलाई से 29 अगस्त के बीच आरोपियों द्वारा बताए गए अलग-अलग यूपीआई आईडी और क्यूआर कोड पर रकम भेजी।

इसमें उसके कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक और उसकी मां के सेंट्रल बैंक खाते से भी भुगतान किया, लेकिन आरोपियों का धमकाना कम नहीं हुआ। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर ठगे रुपए... किशनगंज थाने में दर्ज तीसरे मामले में हर्षवर्धन राजपूत पिता शिवसिंह राजपूत निवासी हाल तिरुपति इंडस्ट्रियल स्टेट, एमआर-10 को वॉट्सएप कॉल के जरिए शेयर बाजार में निवेश का झांसा दिया गया।

हर्षवर्धन के मुताबिक 21 जून को 9920180582 और 9930741276 नंबरों से कॉल और मैसेज आया। कॉल करने वालों ने खुद को मुंबई की ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ा बताया और निवेश पर कई गुना मुनाफे का भरोसा दिलाया।

उनकी बातों में आकर हर्षवर्धन ने अपना ग्रो अकाउंट आरोपियों को एक्सेस दिया और 22 से 25 जून के बीच उसमें 2 लाख रुपए अपलोड कर दिए। आरोप है कि रकम को नुकसान में दिखा दिया गया।

इसके बाद मुनाफे के नाम पर वन-टैप पेमेंट लिंक भेजकर सात ट्रांजेक्शन में उससे 1.01 लाख रुपए और जमा करवा लिए। नुकसान होने के बाद हर्षवर्धन को ठगी का संदेह हुआ और उसने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। पुलिस ने वॉट्सएप नंबर धारकों के खिलाफ जांच शुरू की है।

मोबाइल बंद हुआ और खाते से निकल गए रुपए
बाणगंगा में ही मुकेश दिवाकर पिता रामचंद्र दिवाकर, निवासी न्यू राम नगर, नंदबाग के साथ मोबाइल और बैंक खाते से जुड़ी संदिग्ध साइबर धोखाधड़ी सामने आई। मुकेश के मुताबिक 1 अक्टूबर की शाम उसका मोबाइल अचानक ब्लैक स्क्रीन होकर बंद हो गया।

बाद में दुकानदार ने मोबाइल चालू किया तो पता चला कि उसके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खाते से फोन-पे के जरिए 51,449 रुपए डेबिट हो चुके हैं। रकम 18.41 बजे निकली और उसका यूटीआर नंबर भी सामने आया है। मुकेश ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

फोन-पे लिंक से 70 हजार की रकम गायब
किशनगंज थाने में विजय पिता वामनराव धानेकर निवासी जेके फाइल कॉलोनी, विश्वास नगर ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके खाते से बिना अनुमति फोन-पे लिंक के जरिए 70 हजार रुपए निकाल लिए गए। विजय के अनुसार 25 जुलाई को 16.23 बजे उसके खाते से यह रकम धोखाधड़ी पूर्वक निकाली गई।

उसने अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने साइबर लेनदेन की जानकारी जुटाना शुरू किया है। पुलिस अब चारों मामलों में बैंक खातों, यूपीआई आईडी, मोबाइल नंबरों और ट्रांजेक्शन की कड़ियां जोड़ रही है।

खासकर लोन एप वाले मामले में 71 ट्रांजेक्शन में रकम अलग-अलग खातों और यूपीआई पर पहुंचना जांच का अहम बिंदु है। इससे यह भी पता लगाने की कोशिश होगी कि इन मामलों के पीछे अलग-अलग आरोपी हैं या साइबर ठगी का कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा है।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 1 hour ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 1 hour ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 1 hour ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 1 hour ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 1 hour ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 1 hour ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 2 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 2 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 2 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 2 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 2 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 2 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 2 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 2 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 2 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 2 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 2 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 2 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 2 hours ago
बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा
Top News

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!