खबर
Indore

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए: चक्कर काट रहा खरीदार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 सितंबर 2026, 4:10 pm
शेयर करें:
प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर रोड पर एसएमएस रियलिटी द्वारा विकसित की जा रही बताई गई शिवनगरी कॉलोनी में प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लेने और बाद में प्लॉट नहीं देने की शिकायत सामने आई है।

राजमहल कॉलोनी निवासी करण सलूजा ने इस संबंध में शिकायत देकर एसएमएस रियलिटी के संचालक संजय दासोद और उनकी अधिकृत एजेंसी फ्यूचर लैंडमार्क इन्फाबुल प्रा.लि. के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता करण सलूजा के मुताबिक उन्हें शिवनगरी कॉलोनी में प्लॉट दिलाने के लिए फ्यूचर लैंडमार्क इन्फ्राबुल प्रा.लि. के एजेंट संजय चौहान के माध्यम से सौदा किया गया था।

इसके बाद प्लॉट के लिए 14 जून 2023 को 3.75 लाख रुपए, 19 मार्च 2025 को 4 लाख रुपए और 16 अप्रैल 2025 को 3.95 लाख रुपए का भुगतान किया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह राशि उसके और मां पूजा सलूजा के बैंक खातों से संबंधित कंपनी को दी गई।

रजिस्ट्री के लिए पहुंचे तो मिला सिर्फ आश्वासन
करण का आरोप है कि जब वह प्लॉट और रजिस्ट्री के संबंध में कंपनी व एजेंसी के कार्यालय पहुंचा तो उसे हर बार यह कहकर टाल दिया गया कि कॉलोनी की टीएनसी की अनुमति अभी बाकी है और अनुमति मिलते ही प्लॉट दे दिया जाएगा।

शिकायतकर्ता के अनुसार वर्ष 2023 से वह लगातार कंपनी और एजेंसी के कार्यालय के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक प्लॉट नहीं मिला। उसका आरोप है कि लंबे समय से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं।

प्लॉट या रकम ब्याज सहित लौटाने की मांग
करण सलूजा ने शिकायत में संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर एसएमएस रियलिटी और फ्यूचर लैंडमार्क इन्फ्राबुल प्रा.लि. के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

साथ ही उसने शिवनगरी में तय प्लॉट दिलाने अथवा प्लॉट नहीं दिए जाने की स्थिति में उसके द्वारा जमा की गई पूरी राशि बैंक ब्याज सहित वापस दिलाने की मांग की है। फिलहाल शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

ये है असली पुलिसिंग
Top News

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

1 minute ago
बिल्डर्स की बढ़ी मुश्किलें
Top News

बिल्डर्स की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

5 minutes ago
करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत
Top News

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

15 minutes ago
साध्वी का संतों पर पलटवार
Top News

साध्वी का संतों पर पलटवार:अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर उठाए सवाल

22 minutes ago
घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज
Top News

घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज:दो दिन पहले तक सब ठीक था; आखिर एकदम ऐसा क्या हुआ कि देना पड़ी जान

31 minutes ago
आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका
Top News

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका:इतने रुपए महंगा हुआ दूध; होम डिलीवरी के लिए भी चुकाने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

35 minutes ago
पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार
Top News

पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार:बोले; बूथ पर भाजपा को मिले थे 337 वोट, रिकॉर्ड मेरे पास

36 minutes ago
सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट
Top News

सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट:खेल भी पुराना और खिलाड़ी भी

43 minutes ago
देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती
Top News

देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती:500 मीटर क्षेत्र सील; मचान तैयार, सोशल मीडिया की अफवाहों पर पुलिस की नजर

about 1 hour ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टा गतिविधियां संचालित करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप जब्त

about 1 hour ago
मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू
Top News

मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू:250 दुकानें बंद 10 करोड़ का कारोबार ठप; 30 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, अब तक आठ एफआईआर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़
Top News

देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़:प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से जाने का किया दावा; दोनों ने की शादी

about 1 hour ago
3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ
Top News

3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ:इस मार्ग के निर्माण हटेंगे; व्यापारियों को 24 घंटे की मोहलत

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव
Top News

देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव:पुलिस पर पथराव के इतने आरोपी जेल भेजे गए; अब तक इतने गिरफ्तार

about 1 hour ago
स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला
Top News

स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला:रहवासी की शिकायत पर एफआईआर

about 2 hours ago
10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने
Top News

10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने:नेताजी का मिला संरक्षण

about 2 hours ago
नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका
Top News

नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका:बड़ी मात्रा में गर्भपात किट मिलने का सनसनीखेज मामला

about 2 hours ago
बिल्डर की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

बिल्डर की मौत मामले में नया खुलासा:हाल ही में खरीदी थी करोड़ों की जमीन; आर्थिक संकट के संकेत नहीं, सुसाइड से पहले गए थे राजधानी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप:दो गिरफ्तार; पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस किया जब्त,15 लाख की कार भी पकड़ी

about 2 hours ago
रेवंत रेड्डी धिक्कार है
Top News

रेवंत रेड्डी धिक्कार है:कर दिया भगवान का बंटवारा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!