नौकरी के नाम पर युवक से लाखों की ठगी: रेलवे में TTE बनवाने का दिया झांसा; दिल्ली से पटना तक कराई फर्जी ट्रेनिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रेलवे में टीटीई की नौकरी लगवाने के नाम पर एक चूड़ी कारोबारी से करीब 18 लाख 50 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को नौकरी का भरोसा दिलाने के लिए दिल्ली के डीआरएम कार्यालय तक ले जाकर मुलाकात कराई, रेलवे अस्पताल में मेडिकल करवाया और फिर पटना व आसनसोल में ट्रेनिंग भी कराई।
केस दर्ज, जांच शुरू
बाद में नियुक्ति पत्र फाड़ने और मोबाइल से नौकरी से जुड़े फोटो-वीडियो डिलीट करने को कहा गया तो युवक को ठगी का शक हुआ। मामले में अदालत के आदेश के बाद हातोद पुलिस ने अरविंद यादव, सुमन यादव, अभिजीत साहू, शिवानी और माधव बागड़ी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी के बाद नौकरी का दिया भरोसा
हातोद क्षेत्र निवासी विकास चूड़ी का कारोबार करता है। उसकी शादी 5 फरवरी 2022 को शिवानी से हुई थी। शिकायत के मुताबिक, शादी के बाद पत्नी शिवानी और उसके ताऊ माधव बागड़ी ने उसे रेलवे में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया।
इसके बाद उसकी मुलाकात अभिजीत साहू समेत अन्य लोगों से कराई गई। विकास का आरोप है कि अभिजीत ने रेलवे अधिकारियों से संपर्क होने का दावा करते हुए उसे टीटीई की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और अलग-अलग समय पर रकम ली।
दिल्ली में डीआरएम ऑफिस ले गए
आरोपियों ने विकास को भरोसा दिलाने के लिए कथित तौर पर नौकरी की पूरी प्रक्रिया को वास्तविक दिखाने की कोशिश की। अगस्त 2022 में उसे दिल्ली ले जाया गया, जहां रेलवे के डीआरएम कार्यालय में एक व्यक्ति से मुलाकात कराई गई।
इसके बाद विकास को नियुक्ति पत्र भी दिया गया। रेलवे अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उसे लगा कि नौकरी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
पटना और आसनसोल में कराई कथित ट्रेनिंग
दिल्ली के बाद विकास को पटना और आसनसोल ले जाया गया। शिकायत के अनुसार, यहां रेलवे में नौकरी के नाम पर उसकी कथित ट्रेनिंग कराई गई। कई दिनों तक चली इस प्रक्रिया के चलते उसे किसी तरह का संदेह नहीं हुआ। लेकिन इंदौर लौटने के बाद घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया।
महिला गिरफ्तार हो गई’, कहकर नियुक्ति पत्र फाड़ने को कहा
विकास के मुताबिक, इंदौर लौटने के बाद उसकी पत्नी शिवानी ने उसे बताया कि नौकरी दिलाने वाली एक महिला को दाहोद में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद उससे नियुक्ति पत्र फाड़ने और नौकरी से संबंधित फोटो-वीडियो मोबाइल से डिलीट करने को कहा गया।
यहीं से विकास को शक हुआ। जानकारी जुटाने पर उसे पता चला कि उसके साथ नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी हुई है।
18.50 लाख रुपए लेने का आरोप
शिकायत में विकास ने आरोप लगाया कि टीटीई की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे अलग-अलग समय में करीब 18.50 लाख रुपए लिए गए। नौकरी नहीं लगने के बाद जब उसने रकम वापस मांगी तो विवाद बढ़ गया।
विकास ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत की। दोनों के बीच तलाक भी हो गया।
बेटमा थाने में भी दर्ज है मामला
विकास को बाद में जानकारी मिली कि कथित गिरोह से जुड़े लोगों के खिलाफ बेटमा थाने में भी मामला दर्ज है। इसके बाद उसने न्यायालय का रुख किया। प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट शिखा अग्रवाल के आदेश के बाद हातोद पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की।
फर्जी नियुक्ति से लेकर ट्रेनिंग तक जांचेगी पुलिस
पुलिस अब फर्जी नियुक्ति पत्र, दिल्ली में डीआरएम कार्यालय में हुई मुलाकात, रेलवे अस्पताल के मेडिकल और दावों की जांच करेगी। इसके साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि 18.50 लाख रुपए किस-किस माध्यम से लिए गए, रकम कहां गई और इस पूरे नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।
मामले में सामने आए दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!