12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस: सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खंडवा जिले में सांभर के शिकार के मामले में गिरफ्तार इंदौर के खुजेमा बूटवाला और मुस्तफा नदीम से पूछताछ में शिकार के इस नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक शिकार के शौकीनों को जंगल तक ले जाने, बंदूक उपलब्ध कराने और शिकार करवाने के बदले एक लाख रुपए तक वसूले जाते थे। शिकार के लिए सांभर और काला हिरण जैसे वन्यजीव निशाने पर रहते थे।
बताया जा रहा है कि शिकार का पूरा कार्यक्रम पहले से तय होता था। इसके बाद शिकारियों को खंडवा बुलाकर हथियारों के साथ जंगल में ले जाया जाता था। शिकार के बाद सांभर और काला हिरण जैसे वन्य प्राणियों को पकाकर या तो खाया जाता या फिर हजारों रुपए किलो के हिसाब से बेच दिया जाता था।
सूत्रों के अनुसार इस नेटवर्क में खंडवा के बुधवारा बाजार निवासी अशफाक अहमद और मूंदी निवासी सलामुद्दीन की अहम भूमिका थी। दोनों शिकार के शौकीनों के संपर्क में रहते थे। अशफाक शिकार करवाने के लिए लोगों से संपर्क करता और उन्हें जंगल तक ले जाने की व्यवस्था करता था। वहीं अशफाक शिकार के लिए बंदूक भी उपलब्ध कराता था।
इंदौर के खुजेमा बूटवाला और मुस्तफा नदीम की पहचान भी इसी नेटवर्क के जरिये हुई थी। दोनों को वन्यजीवों का शिकार करने का शौक था।
सूत्रों का दावा है कि शिकार के लिए जाने वाले लोग इस पर लाखों रुपए खर्च करने को तैयार रहते थे। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के अनुसार शिकार के शौकीनों के साथ पहले तारीख तय कर उन्हें खंडवा बुलाया जाता था। यहां से अशफाक अपने संपर्कों के जरिये बंदूक और अन्य इंतजाम करता था। फिर सभी लोग नर्मदा नगर क्षेत्र के चांदगढ़ फॉरेस्ट रेंज की ओर निकलते थे।
शिकार करवाने और जंगल में ले जाने के बदले अशफाक करीब एक लाख रुपए तक लेता था। शिकार के शौकीन इतने रुपए खुशी-खुशी देते थे। शिकार उनके लिए केवल शौक नहीं, बल्कि रोमांच और महंगा मांस खाना था।
चांदगढ़ रेंज में सांभर, तेंदुए और काले हिरण की मौजूदगी
जिस चांदगढ़ फॉरेस्ट रेंज में शिकार के लिए जाने की बात सामने आई है, वहां सांभर, तेंदुए, काले हिरण और भालू जैसे वन्यजीवों की मौजूदगी बताई जाती है। यह क्षेत्र ओंकारेश्वर राष्ट्रीय उद्यान के लिए प्रस्तावित क्षेत्र से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे संवेदनशील वन क्षेत्र में शिकार की गतिविधियों की जानकारी सामने आने से वन्यजीव संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि विभाग अब तक सामने आए शिकार के मामलों के अलावा अन्य संभावित घटनाओं की भी जानकारी जुटा रहा है।
8 मई को मिला था मृत सांभर, 35 किलो मांस जब्त हुआ था
मामले की शुरुआत 8 मई को खंडवा जिले के पुनासा क्षेत्र में सांभर के शिकार की सूचना मिलने के बाद हुई थी। वन विभाग और स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सांभर का शव, करीब 35 किलो मांस और शिकार में इस्तेमाल होने वाले हथियार जब्त किए थे।
कार्रवाई के दौरान बुधवारा बाजार निवासी अशफाक अहमद और मूंदी निवासी सलामुद्दीन को गिरफ्तार किया गया था। वहीं गिरोह से जुड़े कुछ अन्य सदस्य वाहन लेकर मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद जांच में शिकार के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की गई।
इसमें इंदौर के खुजेमा बूटवाला और मुस्तफा नदीम के नाम सामने आए। दोनों लंबे समय से फरार थे। एसटीएसएफ की टीम ने 19 नवंबर को इंदौर में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर खुजेमा बूटवाला को जवाहर मार्ग और मुस्तफा नदीम को भंवरकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
खुजेमा की जवाहर मार्ग पर जूते की दुकान है, जबकि मुस्तफा भंवरकुआं स्थित आईटी कंपनी में काम करता था। सामान्य जीवन जीने वाले इन दोनों की वन्यजीवों के शिकार में रुचि होने की बात पूछताछ में सामने आई है। कार्रवाई के दौरान शिकार में इस्तेमाल हुआ वाहन भी जब्त किया गया।
अब नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश
एसटीएसएफ की जांच अब इस बात पर केंद्रित है कि शिकार के लिए इंदौर से खंडवा तक लोगों को कौन जोड़ता था, बंदूकों की व्यवस्था कहां से होती थी और शिकार के बाद वन्यजीवों के मांस की सप्लाई किन लोगों तक की जाती थी। अधिकारियों को शंका है कि इस नेटवर्क में कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर फरार शिकारियों और उनके संपर्कों की पड़ताल की जा रही है। हालांकि गिरफ्तार खुजेमा बूटवाला और मुस्तफा नदीम को सोमवार को जेल भेज दिया गया।
अब तक हो चुके 5 गिरफ्तार
मामले में वन विभाग पहले ही खंडवा निवासी अशफाक अहमद, मूंदी निवासी सलामुद्दीन और सैयद असीम अली को गिरफ्तार कर जेल भेज चुका था। कुछ दिन पहले ही तीनों को कोर्ट से जमानत मिली है। वहीं अब एसटीएसएफ ने इंदौर से खुजेमा बूटवाला और मुस्तफा नदीम को गिरफ्तार किया है।
इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद सांभर शिकार मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। वन विभाग अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और शिकार में इस्तेमाल होने वाले हथियारों की व्यवस्था करने वालों की भूमिका की पड़ताल कर रहा है।
सैयद असीम अली हर शिकार के 15 से 20 हजार रुपए लेकर किराए पर देता था बंदूक
सूत्रों के मुताबिक शिकार के इस नेटवर्क में सैयद असीम अली की भूमिका बंदूक उपलब्ध कराने की थी। वह शिकार के शौकीनों और शिकारियों को हर बार बंदूक किराए पर देता था। इसके बदले 15 से 20 हजार रुपए तक वसूलता था। शिकार होने के बाद सांभर सहित अन्य वन्यजीवों का 2 से 3 किलो मांस भी अपने हिस्से के रूप में लेता था। वन विभाग ने मामले की जांच के दौरान सैयद असीम अली को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
मांस पकाकर खाते, रिश्तेदारों और परिचितों को विक्रय करते थे
पूछताछ के दौरान शिकार के बाद वन्यजीवों के मांस के इस्तेमाल को लेकर भी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक सांभर का शिकार करने के बाद उसका मांस अपने साथ ले जाया जाता था। कुछ लोग जंगल में या अपने ठिकानों पर मांस पकाकर खाते, जबकि कुछ अपने साथी और रिश्तेदारों तक भी इसे पहुंचाते थे। बताया जा रहा है कि सांभर का मांस परिचितों को बेचा भी जाता था।
इसके लिए 12 हजार से 20 हजार रुपए प्रति किलो तक वसूले जाते थे। एसटीएसएफ इस बात की पड़ताल कर रही है कि शिकार के बाद मांस किन लोगों तक पहुंचाया जाता था और इसके बदले कितनी रकम का लेनदेन होता था।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!