शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम: सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम
KHULASA FIRST
संवाददाता

37 मौतों के बाद प्रशासन की नई व्यवस्था पर उठे सवाल, शराब दुकानों पर हो रही लिवर-किडनी की जांच; ब्लड सैंपल, दवाइयां और मल्टीविटामिन भी दिए जा रहे
खुलासा फर्स्ट, सागर।
सरकारी व्यवस्था का एक अजीब विरोधाभास मध्य प्रदेश के सागर जिले में देखने को मिल रहा है। एक तरफ सरकार नशामुक्ति अभियान चलाकर लोगों को शराब और दूसरे नशों से दूर रहने का संदेश देती है। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होते हैं, विज्ञापन जारी किए जाते हैं और एनजीओ के माध्यम से भी अभियान चलाए जाते हैं।
दूसरी तरफ सागर में शराब की दुकानों पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात कर दी गई हैं। यहां शराब खरीदने पहुंच रहे लोगों का मेडिकल चेकअप हो रहा है। लिवर-किडनी की जांच के साथ ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं। जरूरत के मुताबिक दवाइयां और मल्टीविटामिन भी दिए जा रहे हैं।
डॉक्टर शराब पीने वालों को खाली पेट शराब नहीं पीने और बेहतर खानपान रखने की सलाह दे रहे हैं। यानी जिस जगह से नशे की लत को बढ़ावा मिलने का खतरा है, उसी जगह अब सेहत सुधारने की व्यवस्था खड़ी कर दी गई है।
सवाल यह है कि क्या शराब की उपलब्धता और उससे होने वाले नुकसान को रोकने के बजाय अब व्यवस्था शराब पीने वालों को स्वस्थ रखकर इस आदत के साथ जीने की सलाह देने तक सिमट रही है?
37 मौतों के बाद जागा प्रशासन
सागर में यह व्यवस्था अचानक नहीं बनी। सितंबर 2026 की शुरुआत में बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला शुरू हुआ था। नौरोजा, घुघरा खुर्द और पाटन सहित आसपास के गांवों में लोगों की तबीयत बिगड़ी। इस शराबकांड में 37 लोगों की मौत हुई थी।
शुरुआती जांच में शराब में जहरीला केमिकल मेथनॉल मिलाए जाने की आशंका सामने आई थी।
पुलिस जांच में नकली शराब बनाने और सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, औद्योगिक स्प्रिट से नकली शराब तैयार कर उसे असली ब्रांड के नाम पर बेचा जा रहा था। मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इसके बाद प्रशासन ने अवैध शराब की बिक्री रोकने और शराब दुकानों की निगरानी बढ़ाने के लिए कदम उठाए।
ठेकेदारों से आदतन शराबियों की सूची बनवाई
प्रशासन ने शराब ठेकेदारों को दुकानों पर आने वाले आदतन शराब पीने वालों की पहचान करने के निर्देश दिए। उनके नाम-पते लेकर आबकारी विभाग को जानकारी देने को कहा गया। अब तक करीब 300 लोगों की सूची तैयार की जा चुकी है। इनकी पहचान का काम अभी जारी है।
रविवार और सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें सागर, बंडा, देवरी, खुरई और बीना सहित जिले के अलग-अलग इलाकों में शराब दुकानों पर पहुंचीं। दो दिनों में 144 लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए। रिपोर्ट आने के करीब 10 दिन बाद इन लोगों का दोबारा मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।
किसी में गंभीर बीमारी मिलने पर उसका इलाज शुरू करने के साथ परिवार की काउंसलिंग भी की जाएगी।
शराब की दुकान पर दवा और सेहत का पाठ
मेडिकल टीमें शराब दुकानों पर पहुंचने वालों के स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं। लिवर और किडनी से जुड़ी जांच के साथ डॉक्टर खानपान को लेकर सलाह दे रहे हैं।
जरूरत के हिसाब से दवाइयां और मल्टीविटामिन भी दिए जा रहे हैं। बीमार और अत्यधिक नशे की हालत में दिखने वाले लोगों को शराब नहीं देने के निर्देश हैं।
मेडिकल टीमें चिह्नित लोगों के घर जाकर भी जांच कर रही हैं। उनके परिवारों को शराब के दुष्परिणाम बताए जा रहे हैं। दूसरी ओर आबकारी विभाग की टीम लोगों को केवल लाइसेंसी दुकानों से शराब खरीदने की सलाह दे रही है, ताकि अवैध और मिलावटी शराब से बचा जा सके।
सीएमएचओ डॉ. देवेश पटेरिया के मुताबिक, आदतन शराब पीने वालों की पहचान कर उनका मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं और लोगों को बेहतर खानपान तथा शराब के नुकसान के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
नशामुक्ति का संदेश या शराब के साथ जीने की तैयारी?
इस पूरी कवायद ने सरकारी नीति और उसके क्रियान्वयन के बीच एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। नशामुक्ति अभियान का मूल उद्देश्य लोगों को नशे से दूर करना और शराब की लत छुड़ाना होना चाहिए।
लेकिन सागर में शराब की दुकानों पर चल रही व्यवस्था का प्रमुख फोकस फिलहाल शराब पीने वालों की सेहत की जांच, दवाइयां और खानपान की सलाह बन गया है।
जहरीली शराब से 37 लोगों की मौत के बाद अवैध शराब के खिलाफ सख्ती, निगरानी और मेडिकल सहायता जरूरी है। लेकिन इस पूरी व्यवस्था में शराब की लत छुड़ाने के लिए ठोस पुनर्वास, नियमित काउंसलिंग और नशामुक्ति उपचार को कितनी प्राथमिकता दी जा रही है, यह भी उतना ही महत्वपूर्ण सवाल है।
आखिर शराब की दुकानों पर डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने, ब्लड सैंपल लेने और दवाइयां बांटने की नौबत क्यों आई? क्या यह व्यवस्था लोगों को शराब से दूर करने की दिशा में ले जाएगी या शराब पीने के नुकसान को कम करके उसी आदत के साथ जीने का रास्ता तैयार करेगी?
सवाल: मिलावट होने के बाद कार्रवाई या पहले ही रोकथाम?
सागर की घटना के बाद प्रशासन ने शराब दुकानों पर निगरानी बढ़ाई, संदिग्ध शराब की जांच और आदतन शराब पीने वालों की पहचान शुरू की। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि शराब की दुकानों तक पहुंचने वाले उत्पादों की गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था कितनी प्रभावी है?
औद्योगिक स्प्रिट की आपूर्ति और इस्तेमाल पर निगरानी कितनी मजबूत है? अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर पहले से कार्रवाई क्यों नहीं हो पाती?
शराब की दुकान पर डॉक्टर, लेकिन नशामुक्ति का लक्ष्य कहां?
शराब दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तैनाती से दो दिनों में 144 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। करीब 300 आदतन शराब पीने वालों की सूची तैयार की गई है।
यह कदम स्वास्थ्य की दृष्टि से उपयोगी हो सकता है, लेकिन नशे की लत से बाहर निकालने के लिए इलाज, काउंसलिंग और पुनर्वास की व्यवस्था भी जरूरी है।
आखिर नशामुक्ति का उद्देश्य शराब पीने वालों को शराब के साथ स्वस्थ रहने की सलाह देना है या उन्हें इस लत से बाहर निकालना? और जहरीली शराब से 37 लोगों की जान जाने के बाद सक्रिय हुआ सिस्टम क्या भविष्य में ऐसी त्रासदी रोकने के लिए पहले से सतर्क रह पाएगा?
कलेक्टर का बयान
सागर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें जिले में अभियान चला रही हैं। इसका उद्देश्य अत्यधिक और नियमित शराब सेवन करने वालों की पहचान कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराना, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समय पर पता लगाना और उन्हें आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराना है।
प्रशासन के अनुसार, अभियान लगातार जारी रहेगा। शराब का नियमित सेवन करने वालों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और शराब छोड़ने के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
सागर की यह व्यवस्था एक बड़े सवाल के साथ खड़ी है- शराब पीने वालों की सेहत का ध्यान रखने के लिए सिस्टम शराब की दुकान तक पहुंच गया, लेकिन शराब में मिलावट घोलने वालों को रोकने के लिए वह पहले क्यों नहीं पहुंच पाया?
संबंधित समाचार

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!