एएसआई पर हमला: कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एएसआई हरिप्रताप सिंह चौहान की कार पर एक युवक ने बोतल फेंक दी। विरोध करने पर आरोपी ने उनके हाथ के पंजे में दांतों से काट लिया।
रविवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सागरताल चौराहे पर हुआ विवाद
शनिवार रात करीब नौ बजे हरिप्रताप सिंह चौहान परिवार के साथ रजवाड़ा गार्डन जा रहे थे। इसी दौरान सागरताल चौराहे पर पीयूष लखेरा ने उनकी कार पर बोतल फेंक दी। एएसआई ने कार से उतरकर इसका विरोध किया तो विवाद हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान पीयूष ने उनके हाथ में दांतों से काट लिया।
एएसआई बोले- नशे में थे युवक
हरिप्रताप सिंह का आरोप है कि चौराहे पर कुछ युवक शराब के नशे में खड़े थे। कार पर बोतल फेंकने का विरोध करने पर उन्होंने विवाद शुरू कर दिया।
आरोपी ने सुनाई अलग कहानी
पुलिस हिरासत में पीयूष लखेरा ने बताया कि कार अचानक उसके बेहद करीब आकर रुकी थी। इससे वह घबरा गया और हाथ में रखी बोतल कार पर फेंक दी।
रात में थाने पहुंचे दोनों पक्ष, सुबह दर्ज हुई एफआईआर
बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार के मुताबिक, विवाद के बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया था। एएसआई रात में थाने से चले गए थे। रविवार सुबह दोबारा पहुंचकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!