दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे: सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए बनाया गया सिक्सलेन अब आसपास की कॉलोनियों के रहवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इंदौर रोड स्थित महामृत्युंजय द्वार चौराहे पर डिवाइडर बनने से नानाखेड़ा जाने का सीधा रास्ता बंद हो गया है। करीब दो किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाने से परेशान 25 से अधिक कॉलोनियों के रहवासियों ने रविवार शाम चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
ज्ञापन दिए, आश्वासन मिले, लेकिन समस्या बरकरार
रहवासियों का कहना है कि सांसद, प्रशासन और सड़क निर्माण से जुड़े अधिकारियों के सामने कई बार समस्या रखी गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। लगातार मिल रहे आश्वासनों के बाद भी रास्ता नहीं खुलने से नाराज रहवासी सड़क पर उतर आए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की बढ़ी परेशानी
डिवाइडर बनने के बाद रहवासियों को नानाखेड़ा जाने के लिए शांति पैलेस चौराहे से घूमकर जाना पड़ रहा है।
इससे स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है।
सड़क निर्माण में स्थानीय जरूरतों की अनदेखी का आरोप
रहवासियों ने महामृत्युंजय द्वार और डी-मार्ट के सामने व्यवस्थित कट, रोटरी और ट्रैफिक सिग्नल बनाने की मांग की है। इसके अलावा इंजीनियरिंग कॉलेज के अंडरपास का दूसरा सिरा कॉलेज की ओर खोलने की मांग भी रखी गई है।
रहवासियों का आरोप है कि सिक्सलेन निर्माण के दौरान आसपास की कॉलोनियों की आवाजाही का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा गया।
अब उनकी मांग है कि प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक रास्ते की व्यवस्था करे।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!