टीआई पर BJP नेता का आरोप: बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पलासिया टीआई सुरेंद्र सिंह रघुवंशी को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी के पूर्व कार्यालय मंत्री ऋषि सिंह खनूजा ने टीआई पर कांग्रेस नेताओं के संपर्क में रहने और उनके इशारे पर काम करने के आरोप लगाए हैं। खनूजा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और टीआई को तत्काल सस्पेंड करने की मांग की है।
खनूजा ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर आरोप लगाया कि पलासिया थाना राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि टीआई लगातार कांग्रेस नेताओं से बातचीत करते हैं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कृपा से अपना पद संभालने की बात कहते हैं। उन्होंने टीआई के व्यक्तिगत और सरकारी मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकलवाकर जांच कराने की मांग भी की है।
ड्रिंक एंड ड्राइव कार्रवाई से जुड़ा बताया विवाद
मामले में टीआई सुरेंद्र सिंह रघुवंशी ने आरोपों को खारिज करते हुए इनके पीछे की वजह ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ हुई कार्रवाई को बताया। उनका कहना है कि शनिवार रात थाना स्तर पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी।
इसमें कुछ करीबी लोग भी शामिल थे। कार्रवाई के बाद फोन आए, लेकिन उन्होंने नियमों के अनुसार गाड़ी छोड़ने से इनकार कर दिया। टीआई के मुताबिक, संभव है कि इसी नाराजगी में उनके खिलाफ पोस्ट की गई हो।
बंटी नागर सुसाइड केस में भी चर्चा में रहा थाना
गौरतलब है कि पलासिया थाना हाल ही में बंटी नागर सुसाइड केस को लेकर भी सुर्खियों में रहा था। 27 सितंबर को बंटी नागर ने अपने ऑफिस में आत्महत्या कर ली थी। मामले में लेन-देन, बिल्डर, भूमाफिया और अन्य लोगों की भूमिका को लेकर कई आरोप सामने आए थे। परिजनों ने भी कुछ लोगों के नाम बताए थे। अब बीजेपी नेता के आरोपों के बाद पलासिया थाना एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
संबंधित समाचार

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!