खबर
Top News

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत: 46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 सितंबर 2026, 6:24 pm
शेयर करें:
चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत

खुलासा फर्स्ट, बाग।
कहते हैं कि मुश्किल वक्त में सही फैसला ही जिंदगी और मौत के बीच का फर्क बन जाता है। बाग में सोमवार को महेश मेमोरियल स्कूल की बस चला रहे 57 वर्षीय कन्हैयालाल बघेल ने ऐसा ही फैसला लेकर 46 बच्चों की जिंदगी बचा ली।

सड़क किनारे सुरक्षित कड़ी की बस
चलती बस में अचानक तबीयत बिगड़ने के बावजूद उन्होंने घबराने के बजाय सबसे पहले बस को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा किया। कुछ ही देर बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। कन्हैयालाल सोमवार को 46 बच्चों को लेकर स्कूल बस से जोबट जा रहे थे।

झिरपन्या के पास अचानक बिगड़ी तबीयत
झिरपन्या के पास अचानक उन्हें घबराहट और उल्टी जैसा महसूस हुआ। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तत्काल बस को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर रोक दिया। बस रोकने के बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई। उन्होंने उल्टी की और इसके बाद बस चलाने की स्थिति में नहीं रहे।

कंडक्टर ने संभाला, दूसरे चालक ने बच्चों को पहुंचाया
कन्हैयालाल की हालत देखकर कंडक्टर ने उन्हें ड्राइवर सीट से हटाकर कंडक्टर की सीट पर बैठाया और तुरंत स्कूल प्रबंधन को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन मौके पर पहुंच गया। झिरपन्या में मौजूद एक अन्य चालक को भी बुलाया गया।

उसने बच्चों से भरी बस की कमान संभाली और सभी 46 बच्चों को सुरक्षित जोबट अस्पताल पहुंचाया। कन्हैयालाल को भी बस में ही अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दोपहर तक बिल्कुल सामान्य थे
स्कूल प्राचार्य सुरेंद्रसिंह चौहान के मुताबिक, कन्हैयालाल दिनभर सामान्य थे। दोपहर करीब ढाई बजे तक उन्होंने स्कूल स्टाफ से बातचीत भी की थी। शाम को बच्चों को लेकर जाते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। कन्हैयालाल ग्राम देंगाव भीलखेड़ी, तहसील जोबट के निवासी थे और महेश मेमोरियल स्कूल की बस चला रहे थे।

पहले बच्चों को सुरक्षित किया
प्राचार्य ने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बावजूद कन्हैयालाल ने सबसे पहले बच्चों की सुरक्षा के बारे में सोचा। उन्होंने चलती बस को सड़क किनारे रोककर एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

बस में छोटे बच्चों से लेकर कक्षा 12वीं तक के 46 विद्यार्थी सवार थे। यदि चालक की तबीयत बिगड़ने के दौरान बस अनियंत्रित हो जाती तो गंभीर हादसा हो सकता था।

बच्चों की जान बचाई, खुद नहीं बच सके
कन्हैयालाल की सूझबूझ से सभी बच्चे सुरक्षित रहे, लेकिन बच्चों को सुरक्षित करने वाले चालक खुद जिंदगी की जंग हार गए। घटना की खबर के बाद विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

कन्हैयालाल को श्रद्धांजलि देने और शोक व्यक्त करने के लिए मंगलवार को विद्यालय में अवकाश रखा गया। एक चालक की आखिरी ड्यूटी ने 46 बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचा दिया, लेकिन उनकी अपनी जिंदगी का सफर अस्पताल में थम गया।

संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर
Top News

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

5 minutes ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

21 minutes ago
अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा
Top News

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

about 1 hour ago
लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार
Top News

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

about 2 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

about 2 hours ago
कांग्रेस हुई हमलावर
Top News

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

about 2 hours ago
ढाई साल की वान्या ने किया कमाल
Top News

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

about 2 hours ago
पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Top News

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

about 3 hours ago
50 हुई मौत, 25 नहीं
Top News

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

about 3 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

about 3 hours ago
सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात
Top News

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

about 3 hours ago
दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात
Top News

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

about 3 hours ago
मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज
Top News

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

about 3 hours ago
ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Top News

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

about 3 hours ago
लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत
Top News

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

about 3 hours ago
जमीन विवाद
Top News

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

about 4 hours ago
जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला
Top News

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

about 4 hours ago
क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी
Top News

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!