राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल: भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा
KHULASA FIRST
संवाददाता

रजिस्ट्रेशन की रीलबाजी जारी, लेकिन प्रशासन के समक्ष विधिवत अनुमति का आवेदन नहीं पहुंचा
जेन-अल्फा के अभिभावक भी जाएंगे राहुल के कार्यक्रम में, पंजीयन जारी
रीना बौरासी सेतिया के सामने हुए रुआंसे
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस जिस तरह प्रचार और रजिस्ट्रेशन का ढोल पीट रही है, उससे ज्यादा महत्वपूर्ण सवाल यह है कि क्या कार्यक्रम के लिए प्रशासन के समक्ष विधिवत अनुमति का आवेदन प्रस्तुत किया गया है? यादव ने कहा यदि कांग्रेस वास्तव में कार्यक्रम को लेकर गंभीर है, तो उसे अनुमति आवेदन, आयोजन स्थल, क्षमता, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक स्वीकृतियों की स्थिति सार्वजनिक करनी चाहिए। केवल सोशल मीडिया पर रील, पोस्टर और रजिस्ट्रेशन अभियान चलाकर Gen-Z को भ्रमित करने की कोशिश लोकतांत्रिक पारदर्शिता नहीं हो सकती।
उन्होंने कहा जीतू पटवारी एंड कंपनी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि जब कार्यक्रम इतना बड़ा बताया जा रहा है, तो प्रशासन से अनुमति लेने की सामान्य प्रक्रिया क्यों दिखाई नहीं दे रही है। कांग्रेस को भाजपा सरकार पर आरोप लगाने से पहले अपने प्रशासनिक दायित्वों और तैयारियों का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कटाक्ष करते हुए कहा कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो गई है कि ‘सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे’। राहुल गांधी के नाम पर कार्यक्रम का माहौल बनाओ, रजिस्ट्रेशन के आंकड़े बताओ, सोशल मीडिया पर प्रचार करो और जब प्रशासनिक अनुमति का सवाल आए तो सरकार पर ठीकरा फोड़ दो। यह राजनीति अब युवाओं के सामने ज्यादा देर नहीं चलेगी।
उन्होंने कहा राहुल और पटवारी को Gen-Z के सामने रजिस्ट्रेशन की संख्या नहीं, बल्कि कार्यक्रम की वास्तविक प्रशासनिक स्थिति बतानी चाहिए। कांग्रेस बताए कि कार्यक्रम के लिए अनुमति कब मांगी गई, किस अधिकारी के समक्ष आवेदन दिया गया और आयोजन की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर क्या तैयारी की गई है?
यादव का कहना है यदि कांग्रेस के पास अनुमति का विधिवत आवेदन और उससे संबंधित दस्तावेज हैं, तो उन्हें सार्वजनिक करने में क्या परेशानी है? कागज सामने रखिए, रील नहीं। अनुमति दिखाइए, आरोप नहीं। कांग्रेस की राजनीति अब घोषणा पहले, अनुमति बाद में और जिम्मेदारी सरकार की वाली शैली पर चल रही है। Gen-Z जागरूक है और वह कांग्रेस की इस कथित रीलबाजी व फोटोबाजी के पीछे की वास्तविकता को समझ रहा है।
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने सोमवार को युवाओं और विद्यार्थियों का पंजीयन अभियान जारी रखा। इस दौरान एक स्थान पर जेन अल्फा के अभिभावक मिल गए। इन अभिभावकों ने यह कहते हुए पंजीयन करवाया हमें जेन-अल्फा की समस्याएं राहुल गांधी के सामने रखना है।
सेतिया ने आश्रम, हॉस्टल और प्रशिक्षण केंद्र पर छात्राओं से संवाद कर राहुल गांधी की इंदौर यात्रा और उसमें किए जाने वाले संवाद के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने विस्तार से अपनी समस्याओं को रखा गया। पेपर लीक के कारण परीक्षा निरस्त होने की विस्तार से चर्चा हुई।
सेतिया ने कहा ऐसी स्थिति में बच्चे फ्रस्ट्रेशन का शिकार होते हैं और कई आत्महत्या कर लेते हैं। यह सुन एक बालिका रो पड़ी। इस बालिका को धार गंधवानी में रहने वाली अपनी सहेली की याद आ गई। उसने नीट की परीक्षा निरस्त होने के बाद फ्रस्ट्रेशन में इंदौर में आत्महत्या कर ली थी।
जेन-अल्फा की समस्याएं अहम... रीना सेतिया को छात्राओं से संपर्क के दौरान कुछ अभिभावक मिले। उनका कहना था जेन-जी की समस्याओं को उठाना जरूरी है साथ ही जेन-अल्फा पर ध्यान देना भी जरूरी है। सरकारी स्कूलों की हालत बहुत ज्यादा खराब है।
बच्चों के भविष्य को अच्छा बनाने के लिए अभिभावकों को मजबूरी में निजी स्कूलों की तरफ जाना पड़ रहा है। वहां लूटा जा रहा है। सरकारी स्कूलों की हालत को अच्छा करने और निजी स्कूलों पर लगाम लगाने के लिए कानून की आवश्यकता है। जरूरत है अब राहुल गांधी जेन-अल्फा की समस्याओं पर भी चर्चा करें।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!