जहरीली शराब कांड: राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति गरमा गई है। राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया गया है कि प्रदेश में शासन-व्यवस्था और निगरानी तंत्र कमजोर हो चुका है।
सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए
उन्होंने सागर की घटना को इंदौर के दूषित पानी और पिछले साल सामने आए जहरीले कफ सिरप मामलों से जोड़ते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि हर बड़े हादसे के बाद कार्रवाई का एक तय पैटर्न दिखाई देता है कुछ गिरफ्तारियां, कुछ अधिकारियों का निलंबन और जांच के आदेश।
दवा-पानी तक सुरक्षित नहीं
सवाल यह है कि हादसे होने से पहले जिम्मेदार विभाग और प्रशासन रोकथाम के लिए क्या कर रहे थे? बयान में कहा गया कि सागर में जहरीली शराब से कई परिवारों में मातम पसरा है। इससे पहले इंदौर में दूषित पानी से लोगों की मौत हो गई थी।
समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई
वहीं पिछले साल जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौतों ने भी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। विपक्ष का कहना है कि अलग-अलग घटनाओं के बावजूद हर बार सवाल वही हैं। निगरानी कहां थी, समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई और जिम्मेदारी किसकी थी?
20 साल की सरकार, फिर भी हादसों की रोकथाम क्यों नहीं?
राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में दो दशक से ज्यादा समय से BJP की सरकार होने का हवाला देते हुए पूछा कि यदि सरकार के पास इतने वर्षों का प्रशासनिक अनुभव है, तो बार-बार ऐसी घटनाएं क्यों सामने आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि नए कानून और नियम बनाने भर से व्यवस्था नहीं बदलती। उनका प्रभावी पालन और नियमित निगरानी भी जरूरी है।
सिर्फ छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई न हो
बयान में सरकार से निष्पक्ष जांच कराने और सागर की मौतों की पूरी सच्चाई सामने लाने की मांग की गई है। साथ ही कहा गया कि कार्रवाई केवल निचले स्तर के कर्मचारियों या छोटे अधिकारियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।
विपक्ष ने मांग की है कि जांच में जिस भी स्तर पर लापरवाही, मिलीभगत या जिम्मेदारी सामने आए, उस अधिकारी या व्यक्ति की जवाबदेही तय की जाए।
संबंधित समाचार

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा

खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए:तमिलनाडु से बिहार तक 14 राज्यों की साइबर ठगी से कनेक्शन

जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब:20 रुपए सस्ती शराब; 22 जिंदगियों की कीमत पर

देखिए वीडियो:बाइक की पिछली सीट पर फन फैलाए बैठी थी नागिन; पीछे मुड़कर देखा तो उड़े होश, कराया रेस्क्यू

लाभकारी मूल्य की मांग:किसान करेंगे देशव्यापी आंदोलन फिर उठी लागत के आधार पर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!