सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात: रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक
KHULASA FIRST
संवाददाता

रात 11 बजे संकरी गली में घुसी थी, कई वाहनों को मारी टक्कर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआईजी थाना क्षेत्र की शिवशक्ति नगर कॉलोनी में सोमवार रात सायरन लगी नेक्सन कार के चालक ने जमकर उत्पात मचाया। रात करीब 11 बजे सायरन बजाते हुए संकरी गली में घुसी कार ने घर के बाहर खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर रहवासी घरों से बाहर निकले और कार चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय कार रिवर्स की और रास्ते में खड़े कई वाहनों को टक्कर मारते हुए मौके से भाग निकला।
घटना के बाद रहवासियों ने कार का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन चालक तेज रफ्तार में निकल गया। घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वहीं, कुछ रहवासियों ने मोबाइल से भी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में सायरन बजाती कार गली में आती और वाहनों को टक्कर मारकर निकलती दिखाई दे रही है।
रहवासी रोहित शर्मा के मुताबिक कल रात 11 बजे करीब सायरन बजाते हुए एक कार गली में घुसी थी उसने पहले एक बाइक को टक्कर मारी आवाज सुनकर रहवासी बाहर निकले और कार को रोकने की कोशिश तो चालक रिवर्स लेते हुए कई कारों को टक्कर मार दी। घटना के समय घर के बाहर कई लोग खड़े थे जो कि बाल बाल बचे।
घटना के बाद रहवासी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह के मुताबिक, सायरन लगी नेक्सन कार क्रमांक एमपी 09 एयू 6550 शिवशक्ति नगर की संकरी गली में घुसी थी। कार ने वहां खड़े कई वाहनों को टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। घटना में बाइक क्षतिग्रस्त होने पर उसके मालिक आदर्श पिता चेतन वैष्णव (19) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर नेक्सन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर चालक की पहचान और घटना के पूरे क्रम की जांच कर रही है। आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर कार जब्त की जाएगी।
संबंधित समाचार

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए,120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा

खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए:तमिलनाडु से बिहार तक 14 राज्यों की साइबर ठगी से कनेक्शन

जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब:20 रुपए सस्ती शराब; 22 जिंदगियों की कीमत पर

देखिए वीडियो:बाइक की पिछली सीट पर फन फैलाए बैठी थी नागिन; पीछे मुड़कर देखा तो उड़े होश, कराया रेस्क्यू

लाभकारी मूल्य की मांग:किसान करेंगे देशव्यापी आंदोलन फिर उठी लागत के आधार पर

साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त:कहा-कानून और देश की एकता को चुनौती; तौकीर रजा की जमानत खारिज

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा:एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

लॉकडाउन में शादियां बंद:कागजों में बंट गए करोड़ों; विवाह सहायता घोटाले में मिले अहम सुराग

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन:नया दायित्व संभालने से पहले आया हार्ट अटैक; प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!