बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल: रोड पर लगे पेवर्स धंसे; कहीं 3 फीट तक बैठी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सड़क धंसने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नसिया रोड पर ड्रेनेज लाइन डालने के बाद बिछाए गए पेवर्स बारिश के बाद कई जगह धंस गए हैं। कहीं सड़क नीचे बैठ गई है तो कहीं पेवर्स ऊबड़-खाबड़ होकर वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं।
तीन फीट तक धंसे पेवर्स
व्यापारियों का कहना है कि कुछ स्थानों पर पेवर्स करीब तीन फीट तक नीचे धंस चुके हैं।नसिया रोड शहर के व्यस्त कारोबारी इलाकों में शामिल है। यहां बड़ी संख्या में दुकानें हैं और दिनभर दोपहिया, चारपहिया तथा लोडिंग वाहनों की आवाजाही होती है।
ट्रैफिक का दबाव और बढ़ा
दूसरी ओर छावनी क्षेत्र में निर्माण कार्य चलने के कारण इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव और बढ़ गया है। ऐसे में सड़क की बिगड़ी हालत ने व्यापारियों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
ड्रेनेज लाइन के बाद लगाए पेवर्स
नसिया रोड व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल जैन के मुताबिक मास्टर प्लान में नसिया रोड को भी शामिल किया गया है और इसी के तहत यहां विकास कार्य चल रहा है।
हाल ही में ड्रेनेज लाइन डालने का काम पूरा होने के बाद करीब एक सप्ताह पहले सड़क के बीच पेवर्स लगाए गए थे।
बारिश में बैठ गई सड़क
सोमवार को हुई बारिश के बाद कई हिस्सों में पेवर्स धंस गए। कुछ जगह गड्ढे बन गए हैं, जबकि कई स्थानों पर सड़क का लेवल बिगड़ गया है।
व्यापारियों का कहना है कि लगातार वाहनों की आवाजाही के बीच यह स्थिति हादसे का कारण बन सकती है।
मार्च में शुरू हुआ था काम
व्यापारी रितेश विरानी ने बताया कि उनकी फर्म करीब 40 साल से इसी क्षेत्र में है। उनके मुताबिक ड्रेनेज लाइन का काम मार्च में शुरू किया गया था, लेकिन बीच में लगभग दो महीने तक काम बंद रहा।
बीच में दो महीने बंद रहा
उन्होंने बताया कि शुरुआत में अंडरग्राउंड लाइन डाले जाने की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में ओवरग्राउंड लाइन डालने का काम किया गया।
अब बारिश के बाद सड़क पर बड़े गड्ढे बनने से परेशानी और बढ़ गई है। व्यापारियों ने समस्या को लेकर एक सोशल मीडिया ग्रुप भी बनाया है, जिसमें ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारी जुड़े हुए हैं।
इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने की बात व्यापारी कह रहे हैं।
ठेकेदार का जवाब- लेबर नहीं मिल रही
व्यापारी विनोद कुमार पगारिया के मुताबिक वह करीब 20 साल से यहां कारोबार कर रहे हैं। उनका कहना है कि छावनी रोड पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण वहां का ट्रैफिक भी नसिया रोड की तरफ आ रहा है।
ऐसे में सड़क पर वाहनों का दबाव पहले से ज्यादा है। पगारिया का दावा है कि कई जगह पेवर्स करीब तीन फीट तक धंस चुके हैं। शिकायत के बाद जब ठेकेदार से संपर्क किया गया तो उसने फिलहाल लेबर उपलब्ध नहीं होने की बात कही।
इंदौर में पहले भी धंस चुकी हैं सड़कें
इंदौर में सड़क धंसने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले गोराकुंड चौराहे के पास पानी की सप्लाई की टेस्टिंग के दौरान सड़क धंस गई थी। बंगाली चौराहे पर सड़क धंसने से करीब चार फीट गहरा गड्ढा बन गया था। गाड़ी अड्डा क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती के पास भी सड़क धंसने से करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया था।
बाद में इन स्थानों पर सुधार कार्य कराया गया। अब नसिया रोड पर बारिश के बाद धंसे पेवर्स ने ड्रेनेज लाइन के बाद सड़क की बहाली और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
व्यापारियों की मांग है कि गड्ढों और धंसे हिस्सों को जल्द ठीक कराया जाए, ताकि व्यस्त मार्ग पर किसी बड़े हादसे की स्थिति न बने।
संबंधित समाचार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी:OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत

रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल:एसी कोच में चूहे-काकरोच; गंदी चादरें और आरक्षित सीटों पर कब्जे की शिकायत

जहरीली शराब से मौतों पर सवाल:प्रशासन ने 24 की पुष्टि की; कांग्रेस का दावा- मृतकों की संख्या ज्यादा, 14 आरोपी गिरफ्तार

गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट:इलाज के दौरान मौत; परिवार ने जाट गैंग पर लगाया आरोप

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!