खबर
Top News

भीषण सड़क हादसा: बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 सितंबर 2026, 4:40 pm
शेयर करें:
भीषण सड़क हादसा

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
मजदूरी के लिए हैदराबाद जा रहे बालाघाट के परिवारों का सफर रास्ते में ही खत्म हो गया। गोंदिया-बालाघाट मार्ग पर नागरा गांव के पास सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्रक बोलेरो पर पलट गया।

6 लोगों की मौत
भीषण हादसे में 3 साल की मासूम बच्ची समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा गोंदिया ग्रामीण थाना क्षेत्र में रात करीब 11 बजे से 1 बजे के बीच हुआ।

ट्रक अनियंत्रित होकर बोलेरो पर पलट गया
बताया जा रहा है कि मजदूरों से भरी बोलेरो गोंदिया की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर बोलेरो पर पलट गया। टक्कर और ट्रक के नीचे दबने से बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

क्रेन से हटाया ट्रक, तब बाहर निकले लोग
हादसे के बाद बोलेरो में फंसे लोगों को निकालने के लिए पुलिस और रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रक को क्रेन की मदद से हटाया गया, जिसके बाद बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका।

बोलेरो में कुल 13 लोग सवार थे। हादसे में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल 3 वर्षीय आरूष मात्रे की बाद में मौत हो गई।

मजदूरी के लिए हैदराबाद जा रहे थे
हादसे में जान गंवाने वाले और घायल लोग बालाघाट जिले के किरनापुर क्षेत्र के सावरी, किन्ही, लोढामा, पिपलगांव और पल्हेरा गांवों के रहने वाले बताए गए हैं। सभी मजदूरी के लिए हैदराबाद जा रहे थे। रात में बोलेरो से गोंदिया की ओर बढ़ते समय नागरा गांव के पास सामने से आए ट्रक ने उनकी गाड़ी को चपेट में ले लिया।

बोलेरो चालक सहित 8 और ट्रक ड्राइवर घायल
गोंदिया ग्रामीण थाना पुलिस अधिकारी वैभव पंवार के मुताबिक, दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर के बाद ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में बोलेरो चालक समेत 8 लोग और ट्रक चालक घायल हुए हैं। घायलों का गोंदिया के सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

पोस्टमॉर्टम के बाद मृतकों के शव उनके गृह गांव भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में इनकी मौत
संतोष तिलकचंद मात्रे (38)
सुशीला पति संतोष मात्रे (35)
रूपसेन पिता तेजलाल सतेकर (35)
ज्योति पति रूपसेन सतेकर (32)
किरण पति संतोष वैद्य (26)
आरूष मात्रे (3)

ये हुए घायल
राकेश पिता राजकुमार बाहे (24)
संतोष पिता चैतराम वैद्य (35)
संगीता पति भूमेश्वर मात्रे (35), निवासी सावरी
भूमेश्वर पिता दुलीचंद मात्रे (37)
राजेंद्र पिता शिवचरण पांचाले (45), निवासी पिपलगांव
लक्ष्मी पति राजेंद्र पांचाले (42)
संदीप पिता रुपलाल बाहे, बोलेरो चालक

एक साथ छह मौतों की खबर से बालाघाट के गांवों में मातम पसरा है। हादसे ने उन परिवारों को तोड़ दिया, जो रोजी-रोटी की तलाश में हैदराबाद जा रहे थे।

संबंधित समाचार

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Top News

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

3 minutes ago
जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए,120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

12 minutes ago
सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात
Top News

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

19 minutes ago
दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात
Top News

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

26 minutes ago
मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज
Top News

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

28 minutes ago
ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Top News

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

37 minutes ago
लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत
Top News

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

about 1 hour ago
जमीन विवाद
Top News

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

about 1 hour ago
जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला
Top News

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

about 1 hour ago
क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी
Top News

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा

about 1 hour ago
खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए
Top News

खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए:तमिलनाडु से बिहार तक 14 राज्यों की साइबर ठगी से कनेक्शन

about 1 hour ago
जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब
Top News

जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब:20 रुपए सस्ती शराब; 22 जिंदगियों की कीमत पर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बाइक की पिछली सीट पर फन फैलाए बैठी थी नागिन; पीछे मुड़कर देखा तो उड़े होश, कराया रेस्क्यू

about 1 hour ago
लाभकारी मूल्य की मांग
Top News

लाभकारी मूल्य की मांग:किसान करेंगे देशव्यापी आंदोलन फिर उठी लागत के आधार पर

about 1 hour ago
साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 1 hour ago
‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त:कहा-कानून और देश की एकता को चुनौती; तौकीर रजा की जमानत खारिज

about 1 hour ago
जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा
Top News

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा:एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

about 2 hours ago
लॉकडाउन में शादियां बंद
Top News

लॉकडाउन में शादियां बंद:कागजों में बंट गए करोड़ों; विवाह सहायता घोटाले में मिले अहम सुराग

about 2 hours ago
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन
Top News

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन:नया दायित्व संभालने से पहले आया हार्ट अटैक; प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!