खबर
Top News

जहरीली शराब से मौतों पर सवाल: प्रशासन ने 24 की पुष्टि की; कांग्रेस का दावा- मृतकों की संख्या ज्यादा, 14 आरोपी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 सितंबर 2026, 11:07 am
शेयर करें:
जहरीली शराब से मौतों पर सवाल

खुलासा फर्स्ट, सागर।
जिले के बंडा और शाहगढ़ क्षेत्र के गांवों में जहरीली शराब पीने से बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। अलग-अलग दावों में मृतकों की संख्या करीब 28 बताई जा रही है, जबकि प्रशासन ने अब तक 24 मौतों की पुष्टि की है। कई प्रभावित मरीजों का अस्पतालों में इलाज भी चला।

पुलिस और प्रशासन ने गांवों में निगरानी बढ़ाई
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने अवैध शराब के नेटवर्क पर शिकंजा कसने के साथ गांवों में निगरानी बढ़ा दी है। प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए घर-घर सर्वे, ग्रामीण चौपाल और कानूनी कार्रवाई को तीन प्रमुख स्तरों पर आगे बढ़ाया है।

आंकड़े को लेकर बढ़ा राजनीतिक विवाद
बंडा सिविल अस्पताल में शराब सेवन के बाद मरीजों के पहुंचने का सिलसिला अब काफी कम हो गया है। हालांकि, मौतों के आंकड़े को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन पर वास्तविक संख्या सार्वजनिक नहीं करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस बोली- आंकड़ों में अंतर, विसरा जांच पर भी उठाए सवाल
जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने आरोप लगाया कि सरकार जहरीली शराब से हुई मौतों का वास्तविक आंकड़ा सामने नहीं ला रही है।

उनका कहना है कि प्रशासन की ओर से जारी आंकड़े और जमीनी स्तर पर सामने आ रही जानकारी में अंतर दिखाई दे रहा है।

मोहासा ने पोस्टमार्टम और शव परिजनों को सौंपने में हुई देरी का मुद्दा उठाते हुए मृतकों के विसरा की फॉरेंसिक जांच की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े किए।

कांग्रेस ने मांग की है कि सभी मृतकों के विसरा की जांच भोपाल की स्वतंत्र फॉरेंसिक लैब से कराई जाए, ताकि रिपोर्ट की विश्वसनीयता को लेकर कोई संदेह न रहे।

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मध्यप्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रदेश की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर सरकार को घेरा।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ऐसे हादसों के बाद गिरफ्तारियां, निलंबन और जांच के आदेश तो होते हैं, लेकिन ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं बनती।

5 सितंबर से शुरू हुआ मरीजों के पहुंचने का सिलसिला
मामले की शुरुआत 5 सितंबर की शाम हुई, जब बंडा सिविल अस्पताल में अचानक बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने लगे। कई मरीजों में उल्टी, शरीर में अकड़न, शरीर का नीला पड़ना और आंखों की रोशनी कम होने जैसे लक्षण सामने आए।

इलाज के दौरान कुछ मरीजों की हालत तेजी से बिगड़ गई। स्थिति असामान्य नजर आने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद कलेक्टर और एसपी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बंडा पहुंचे। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) रेफर किया गया।

मरीजों से पूछताछ में बड़ी संख्या में लोगों ने शराब पीने की बात बताई। इसके बाद शराब सेवन और मौतों के बीच संभावित संबंध की जांच शुरू हुई।

24 मौतों की प्रशासनिक पुष्टि
प्रशासन के मुताबिक रविवार सुबह तक कई मरीजों की मौत हो चुकी थी और सोमवार तक मृतकों की संख्या बढ़ती गई। मंगलवार से नए मरीजों की स्थिति में सुधार के संकेत मिले, हालांकि उस दिन भी दो मौतें होने की जानकारी सामने आई।

वर्तमान में प्रशासन ने 24 मौतों की पुष्टि की है, जबकि अन्य स्रोतों और स्थानीय स्तर पर मृतकों की संख्या इससे अधिक बताए जाने का दावा किया जा रहा है। इसी अंतर को लेकर अब राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है।

सात लाइसेंसी शराब दुकानें सील, अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई
शराब से मौतों की आशंका सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। क्षेत्र की सात लाइसेंसी शराब दुकानों को सील कर सैंपलिंग कराई गई।

इसके साथ ही पुलिस की अलग-अलग टीमों ने गांवों में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। कई स्थानों से शराब जब्त की गई और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई।

प्रशासन ने गांवों में मुनादी कराकर लोगों से शराब का सेवन नहीं करने की अपील भी की। शराब पी चुके लोगों को किसी भी तरह की तबीयत खराब होने पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर जांच कराने की सलाह दी गई।

अब घर-घर सर्वे और चौपाल के जरिए निगरानी
प्रशासन का फोकस अब प्रभावित गांवों में घर-घर सर्वे और चौपाल के जरिए लोगों की स्थिति जानने पर है। साथ ही अवैध शराब के नेटवर्क की जानकारी जुटाकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

फिलहाल बंडा सिविल अस्पताल में नए मरीजों की संख्या घटने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है, लेकिन मौतों के वास्तविक आंकड़े, शराब की गुणवत्ता और विसरा जांच की रिपोर्ट इस पूरे मामले में आगे की जांच के सबसे अहम बिंदु बने हुए हैं।

संबंधित समाचार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी:OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत

4 minutes ago
रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल
Top News

रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल:एसी कोच में चूहे-काकरोच; गंदी चादरें और आरक्षित सीटों पर कब्जे की शिकायत

20 minutes ago
गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट
Top News

गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट:इलाज के दौरान मौत; परिवार ने जाट गैंग पर लगाया आरोप

about 1 hour ago
बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल
Top News

बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल:रोड पर लगे पेवर्स धंसे; कहीं 3 फीट तक बैठी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा

about 1 hour ago
लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर
Top News

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

about 16 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

about 16 hours ago
अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा
Top News

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

about 17 hours ago
भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

about 17 hours ago
चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत
Top News

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

about 17 hours ago
लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार
Top News

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

about 18 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

about 18 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

about 18 hours ago
कांग्रेस हुई हमलावर
Top News

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

about 18 hours ago
ढाई साल की वान्या ने किया कमाल
Top News

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

about 18 hours ago
पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Top News

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

about 19 hours ago
50 हुई मौत, 25 नहीं
Top News

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

about 19 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

about 19 hours ago
सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात
Top News

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

about 19 hours ago
दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात
Top News

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

about 19 hours ago
मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज
Top News

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!