खबर
Top News

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म: प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 सितंबर 2026, 4:50 pm
शेयर करें:
पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
पति की शराब की लत छुड़ाने के लिए तांत्रिक से मदद लेना एक महिला के लिए परेशानी का कारण बन गया। ग्वालियर में एक तांत्रिक पर महिला को प्रसाद के नाम पर नशीला लड्डू खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घटना के बाद महिला को बदनाम करने और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मंदिर में हुई थी आरोपी से मुलाकात
पुलिस के मुताबिक, महिला करीब एक साल पहले अपने पति की शराब की लत छुड़ाने के लिए तलवार वाले हनुमान मंदिर गई थी।

वहां उसकी मुलाकात कमल राठौर उर्फ पटेल से हुई। महिला ने पति की शराब छुड़ाने के लिए आरोपी से कई बार भभूत ली। इसी दौरान दोनों के बीच पहचान बढ़ गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी का महिला के घर भी आना-जाना शुरू हो गया।

प्रसाद बताकर खिलाया नशीला लड्डू
महिला ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2025 में दोपहर करीब 3 से 4 बजे आरोपी उसके घर पहुंचा। वह अपने साथ लड्डू लेकर आया था। आरोपी ने इसे प्रसाद बताते हुए महिला से कहा कि इसे खाने से उसकी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

पुलिस के मुताबिक, महिला का आरोप है कि लड्डू खाने के बाद वह बेसुध हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

धमकी देकर शोषण करने का आरोप
पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा और उसके पति को जान से मार देगा।

महिला के मुताबिक, इसी डर के चलते उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी उसे धमकाकर उसका शोषण करता रहा। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने आखिरी बार 8 अगस्त 2026 को दोपहर में उसके साथ दुष्कर्म किया।

सहेलियों और पति को बताई घटना
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की धमकियों और बदनामी के डर से महिला लंबे समय तक चुप रही। 6 सितंबर को उसने हिम्मत जुटाकर अपनी सहेलियों और पति को पूरी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद महिला अपने पति और सहेलियों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कमल राठौर उर्फ पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए,120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

24 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

24 minutes ago
सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात
Top News

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

31 minutes ago
दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात
Top News

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

38 minutes ago
मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज
Top News

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

40 minutes ago
ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Top News

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

about 1 hour ago
लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत
Top News

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

about 1 hour ago
जमीन विवाद
Top News

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

about 1 hour ago
जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला
Top News

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

about 1 hour ago
क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी
Top News

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा

about 1 hour ago
खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए
Top News

खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए:तमिलनाडु से बिहार तक 14 राज्यों की साइबर ठगी से कनेक्शन

about 1 hour ago
जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब
Top News

जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब:20 रुपए सस्ती शराब; 22 जिंदगियों की कीमत पर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बाइक की पिछली सीट पर फन फैलाए बैठी थी नागिन; पीछे मुड़कर देखा तो उड़े होश, कराया रेस्क्यू

about 1 hour ago
लाभकारी मूल्य की मांग
Top News

लाभकारी मूल्य की मांग:किसान करेंगे देशव्यापी आंदोलन फिर उठी लागत के आधार पर

about 1 hour ago
साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 2 hours ago
‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त:कहा-कानून और देश की एकता को चुनौती; तौकीर रजा की जमानत खारिज

about 2 hours ago
जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा
Top News

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा:एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

about 2 hours ago
लॉकडाउन में शादियां बंद
Top News

लॉकडाउन में शादियां बंद:कागजों में बंट गए करोड़ों; विवाह सहायता घोटाले में मिले अहम सुराग

about 2 hours ago
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन
Top News

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन:नया दायित्व संभालने से पहले आया हार्ट अटैक; प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!