अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा: रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शेयर बाजार में निवेश कर रातों-रात रकम दोगुनी-तिगुनी करने का लालच देकर लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का खुलासा हुआ है।
उत्तर प्रदेश की ललितपुर साइबर क्राइम टीम ने इंदौर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए विजय नगर थाना क्षेत्र से 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
निवेशकों को अपने जाल में फंसाता था
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप के जरिए देशभर में निवेशकों को अपने जाल में फंसाता था। आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ के लिए ललितपुर पुलिस के हवाले किया गया है।
पहले भरोसा जीतते, फिर फर्जी ऐप करवाते थे डाउनलोड
पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद को नामी ब्रोकरेज कंपनियों का अधिकृत प्रतिनिधि बताकर लोगों से मोबाइल कॉल और मैसेज के जरिए संपर्क करते थे। शेयर बाजार में बेहतर रिटर्न का भरोसा दिलाकर निवेश के लिए राजी करने के बाद पीड़ितों को ‘Nokia_Securities’ नाम का फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाया जाता था।
ऐप पर निवेशक के खाते में जमा रकम और मुनाफे का पूरा हिसाब दिखाई देता था। रकम बढ़ती हुई देखकर पीड़ित को भरोसा हो जाता था कि उसका निवेश वास्तव में मुनाफा दे रहा है।
स्क्रीन पर बढ़ता था मुनाफा, लेकिन रकम होती थी फर्जी
गिरोह का सबसे बड़ा खेल ऐप में ही चलता था। निवेशक को लगातार बढ़ता हुआ मुनाफा स्क्रीन पर दिखाई देता था, जबकि पुलिस के अनुसार यह आंकड़े वास्तविक नहीं थे।
जब पीड़ित अपनी रकम या कथित मुनाफा निकालने की कोशिश करता, तो आरोपी अलग-अलग बहाने बनाते या फिर उससे संपर्क ही खत्म कर देते थे।
इस तरह निवेशक को पता चलता कि जिस मुनाफे को वह असली समझ रहा था, वह केवल फर्जी ऐप पर दिखाया जा रहा था।
70 हजार की ठगी ने खोला इंदौर कनेक्शन
मामले की जांच ललितपुर साइबर थाने में दर्ज 70 हजार रुपए की ठगी की शिकायत से शुरू हुई। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के जरिए संदिग्धों की गतिविधियों और लोकेशन को ट्रेस किया।
जांच आगे बढ़ी तो आरोपियों की लोकेशन इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में मिली। इसके बाद ललितपुर साइबर टीम ने इंदौर पुलिस से संपर्क किया और संयुक्त कार्रवाई कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
करीब एक साल से इंदौर में सक्रिय था नेटवर्क
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गिरोह के सदस्य करीब एक साल से विजय नगर क्षेत्र में सक्रिय थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और ठगी की कुल रकम कितनी है।
इंदौर पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, कॉल डिटेल, डिजिटल लेनदेन और फर्जी ट्रेडिंग ऐप से जुड़े डेटा की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह के तार इंदौर के अलावा देश के किन-किन शहरों और राज्यों से जुड़े हैं।
खुफिया तंत्र पर भी उठे सवाल
गिरोह के लंबे समय से इंदौर में सक्रिय होने की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं।
बताया गया है कि मामले को लेकर डीसीपी जोन-2 ने थाने की खुफिया स्क्वॉड को फटकार लगाई है।
अब जांच का फोकस गिरोह के पूरे नेटवर्क, बैंक खातों और देशभर में ठगी के शिकार हुए अन्य निवेशकों तक पहुंचने पर है।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!