खबर
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र: सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 सितंबर 2026, 5:55 pm
शेयर करें:
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। राजधानी भोपाल में आंदोलन ने मंगलवार को और उग्र रूप ले लिया।

हमीदिया अस्पताल के आसपास इंटर्न डॉक्टर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है।

वहीं प्रदेश के कई सरकारी अस्पतालों में नियमित ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रखी गई हैं।

14,337 से 30 हजार रुपए स्टाइपेंड की मांग
इंटर्न डॉक्टर मौजूदा करीब 14,337 रुपये मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार की ओर से स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर आश्वासन दिए गए हैं, लेकिन अब तक लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है। इसी को लेकर डॉक्टरों ने आंदोलन तेज किया है।

डॉक्टरों की मांग अब सिर्फ स्टाइपेंड तक सीमित नहीं है। सोमवार को मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई और वाटर कैनन के इस्तेमाल के बाद प्रदर्शनकारियों ने घायल डॉक्टरों को मुआवजा देने, कार्रवाई के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने और पुलिस से माफी की मांग भी रखी है।

हमीदिया की OPD और इलेक्टिव OT प्रभावित
आंदोलन का सीधा असर राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ा है। हमीदिया अस्पताल में मंगलवार को नियमित OPD और निर्धारित इलेक्टिव OT सेवाओं का बहिष्कार किया गया।

बड़ी संख्या में जूनियर और इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन में शामिल होने से सामान्य मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं।

प्रदेश के अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में भी आंदोलन का असर देखने को मिल रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक कई जगह नियमित ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जबकि इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखा गया है।

भोपाल में लंबा ट्रैफिक जाम, CM हाउस का रास्ता बैरिकेड
भोपाल में कमला पार्क के पास डॉक्टरों के सड़क पर बैठने से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। VIP रोड से पॉलिटेक्निक चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लगीं।

पुराने शहर के रॉयल मार्केट, रोशनपुरा और आसपास के मार्गों पर भी यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने मुख्यमंत्री निवास की ओर जाने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग और डायवर्जन लागू किया है।

सोमवार रात भी प्रदर्शन के कारण कमला पार्क से शाहजहानाबाद और आसपास के इलाकों में कई किलोमीटर लंबा जाम लगा था। एंबुलेंस समेत कई वाहन भी यातायात में फंसे।

सोमवार को पुलिस और डॉक्टरों में हुआ था टकराव
सोमवार को इंटर्न डॉक्टर मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च कर रहे थे। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की।

इसके बाद दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति बनी और पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। डॉक्टरों ने पुलिस पर बल प्रयोग का आरोप लगाया, जबकि पुलिस की ओर से बताया गया कि बैरिकेड पार करने और टकराव की स्थिति बनने के बाद कार्रवाई की गई। इस घटना में कुछ डॉक्टरों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

वाटर कैनन मामले की होगी निष्पक्ष जांच
मामला बढ़ने के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने वाटर कैनन के इस्तेमाल और डॉक्टरों के घायल होने की घटना पर संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

भोपाल पुलिस आयुक्त ने जांच की जिम्मेदारी डीसीपी जोन-2 विकास सहवाल को सौंपी है। जांच अधिकारी संबंधित सभी पक्षों को सुनकर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

JDA और मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन भी समर्थन में
इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन को अब जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) का भी समर्थन मिल गया है। JDA ने नियमित OPD और इलेक्टिव OT के बहिष्कार का ऐलान किया है, जबकि इमरजेंसी और जरूरी चिकित्सा सेवाएं जारी रखने की बात कही है। मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने भी पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन की बात कही है।

आंदोलन और बढ़ने के संकेत
डॉक्टरों का कहना है कि वे लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अब पुलिस कार्रवाई के बाद आंदोलन का मुद्दा और व्यापक हो गया है।

मेडिकल संगठनों की बैठकों में आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। यदि स्टाइपेंड और पुलिस कार्रवाई से जुड़े मुद्दों पर जल्द समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन के और व्यापक होने की आशंका है।

फिलहाल भोपाल में प्रशासन की प्राथमिकता यातायात व्यवस्था सामान्य करने और अस्पतालों में जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं बनाए रखने की है। वहीं इंटर्न डॉक्टर लिखित आदेश मिलने तक आंदोलन जारी रखने के संकेत दे रहे हैं।

संबंधित समाचार

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार
Top News

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

15 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

23 minutes ago
कांग्रेस हुई हमलावर
Top News

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

27 minutes ago
ढाई साल की वान्या ने किया कमाल
Top News

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

about 1 hour ago
पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Top News

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

about 1 hour ago
50 हुई मौत, 25 नहीं
Top News

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

about 2 hours ago
सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात
Top News

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

about 2 hours ago
दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात
Top News

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

about 2 hours ago
मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज
Top News

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

about 2 hours ago
ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Top News

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

about 2 hours ago
लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत
Top News

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

about 2 hours ago
जमीन विवाद
Top News

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

about 2 hours ago
जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला
Top News

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

about 2 hours ago
क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी
Top News

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा

about 2 hours ago
खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए
Top News

खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए:तमिलनाडु से बिहार तक 14 राज्यों की साइबर ठगी से कनेक्शन

about 2 hours ago
जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब
Top News

जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब:20 रुपए सस्ती शराब; 22 जिंदगियों की कीमत पर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बाइक की पिछली सीट पर फन फैलाए बैठी थी नागिन; पीछे मुड़कर देखा तो उड़े होश, कराया रेस्क्यू

about 2 hours ago
लाभकारी मूल्य की मांग
Top News

लाभकारी मूल्य की मांग:किसान करेंगे देशव्यापी आंदोलन फिर उठी लागत के आधार पर

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!