खबर
Top News

गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट: इलाज के दौरान मौत; परिवार ने जाट गैंग पर लगाया आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 सितंबर 2026, 10:53 am
शेयर करें:
गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की निरंजनपुर बस्ती में गाय चोरी की शंका में एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची थी
प्रारंभिक जांच में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। मृतक की पहचान चंदर (35) पुत्र बाबूलाल लोहार, निवासी देवास नाका के रूप में हुई है। लसूड़िया पुलिस मंगलवार शाम करीब 6 बजे उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची थी।

इनके नाम आए सामने
उपचार के दौरान रात करीब 12:30 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रारंभिक जांच में सूरज जाट, रोहित, कुणाल समेत कुछ अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

परिजनों का आरोप- बात करने के बहाने घर से ले गए
पुलिस को दिए प्रारंभिक बयान में चंदर के परिजनों ने आरोप लगाया कि रोहित, कुणाल समेत कुछ युवक उसके घर पहुंचे थे। उन्होंने चंदर से केवल बातचीत करने की बात कहकर उसे अपने साथ ले जाने की बात सामने आई है। कुछ समय बाद चंदर गंभीर रूप से घायल हालत में मिला।

इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और आखिरकार उसकी मौत हो गई।

गाय-बछड़े के गायब होने से शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार घटनाक्रम की शुरुआत गाय और बछड़े के गायब होने की शिकायत से हुई थी। भूरा ने पुलिस को बताया कि पंचवटी गेट पर उसकी दूध डेयरी है।

पास के खाली प्लॉट में उसने अपनी गाय और बछड़े को बांध रखा था। 7 सितंबर की रात दोनों वहीं बंधे हुए थे, लेकिन अगले दिन गाय और बछड़ा वहां नहीं मिले।

इसके बाद भूरा अपने दोस्त बिट्टू यादव के साथ दोनों की तलाश में निकला।

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई
तलाश के दौरान गाय और बछड़ा देवास नाका स्थित मेट्रो मॉल के पास बंधे हुए मिले। इसी दौरान चंदर से विवाद होने की बात सामने आई है।

आरोप है कि आसपास मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। बाद में बिट्टू उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूरज जाट और उसके भाई पर दर्ज हैं कई केस
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सूरज जाट और उसके भाई लखन के खिलाफ परदेशीपुरा और एमआईजी थानों में हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार पूर्व सभापति राजेंद्र राठौर के यहां गोली चलाने के मामले में भी सूरज आरोपी रहा है।

पुलिस की सख्ती के बाद दोनों के परदेशीपुरा क्षेत्र छोड़कर लसूड़िया के पंचवटी कॉलोनी इलाके में रहने की जानकारी सामने आई है।

भूमिका की जांच कर रही
फिलहाल पुलिस चंदर की मौत से जुड़े पूरे घटनाक्रम, मारपीट के आरोप और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी:OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत

4 minutes ago
रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल
Top News

रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल:एसी कोच में चूहे-काकरोच; गंदी चादरें और आरक्षित सीटों पर कब्जे की शिकायत

20 minutes ago
जहरीली शराब से मौतों पर सवाल
Top News

जहरीली शराब से मौतों पर सवाल:प्रशासन ने 24 की पुष्टि की; कांग्रेस का दावा- मृतकों की संख्या ज्यादा, 14 आरोपी गिरफ्तार

33 minutes ago
बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल
Top News

बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल:रोड पर लगे पेवर्स धंसे; कहीं 3 फीट तक बैठी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा

about 1 hour ago
लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर
Top News

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

about 16 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

about 16 hours ago
अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा
Top News

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

about 17 hours ago
भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

about 17 hours ago
चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत
Top News

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

about 17 hours ago
लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार
Top News

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

about 18 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

about 18 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

about 18 hours ago
कांग्रेस हुई हमलावर
Top News

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

about 18 hours ago
ढाई साल की वान्या ने किया कमाल
Top News

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

about 18 hours ago
पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Top News

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

about 19 hours ago
50 हुई मौत, 25 नहीं
Top News

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

about 19 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

about 19 hours ago
सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात
Top News

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

about 19 hours ago
दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात
Top News

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

about 19 hours ago
मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज
Top News

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!