कांग्रेस हुई हमलावर: जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल/सागर।
सागर जहरीली शराब कांड को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति और गरमा गई है। कांग्रेस ने जहरीली शराब की सप्लाई को उत्तर प्रदेश के ललितपुर से जोड़ने के सरकारी दावे पर सवाल उठाते हुए मध्य प्रदेश सरकार और पुलिस को घेरा है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि ललितपुर पुलिस ने इस दावे को भ्रामक बताया है और सागर पुलिस से ललितपुर कनेक्शन से जुड़े तथ्य या सबूत साझा करने को कहा है।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा है कि सागर पुलिस के पास ललितपुर से जहरीली या अवैध शराब आने का कोई ठोस सबूत है या सिर्फ कहानी बताई जा रही है।
‘मौतें होती रहीं, सरकार कहानी गढ़ती रही’
कांग्रेस ने अपने पोस्ट की शुरुआत तीखे राजनीतिक आरोप के साथ की। पार्टी ने लिखा कि ‘सागर में मौतें होती रहीं और मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही।’
कांग्रेस के मुताबिक, सागर जहरीली शराब कांड सामने आने के बाद सरकार और सागर पुलिस ने जल्दबाजी में शराब के तार उत्तर प्रदेश के ललितपुर से जुड़े होने का दावा किया। अब ललितपुर पुलिस की ओर से इस दावे पर सवाल उठाए जाने के बाद कांग्रेस ने सरकार से जवाब मांगा है।
ललितपुर पुलिस के बयान को बनाया मुद्दा
कांग्रेस का दावा है कि ललितपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि सागर पुलिस के पास ललितपुर से जहरीली या अवैध शराब आने से संबंधित कोई तथ्य या साक्ष्य है तो उसे साझा किया जाए।
इसी बयान को आधार बनाकर कांग्रेस ने सरकार से पूछा है कि यदि सागर पुलिस के पास सबूत हैं तो उन्हें सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है?
कांग्रेस ने कहा कि यदि कोई ठोस साक्ष्य नहीं है तो मौतों के बीच दूसरे राज्य का नाम लेकर भ्रम पैदा करने की जरूरत क्यों पड़ी।
मुख्यमंत्री से कांग्रेस के सीधे सवाल
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कई सवाल पूछे हैं। पार्टी ने कहा कि यदि ललितपुर से शराब आने के पर्याप्त सबूत हैं तो सरकार उन्हें सामने रखे।वहीं, यदि जांच में ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला है तो दूसरे राज्य पर जिम्मेदारी डालने का आधार भी स्पष्ट किया जाना चाहिए।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी प्रशासनिक नाकामी से ध्यान हटाने के लिए उत्तर प्रदेश का नाम ले रही है। पार्टी ने मुख्यमंत्री से यह भी पूछा कि सागर में हुई मौतों और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सरकार की जवाबदेही कब तय होगी।
‘सरकार अपने अपराधों पर पर्दा न डाले’
कांग्रेस ने अपने बयान में सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ललितपुर का नाम लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक जिम्मेदारी से बचने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।
पार्टी का आरोप है कि मौतों के बीच यदि जांच से जुड़े तथ्यों के बजाय राजनीतिक बयानबाजी की जाती है तो इससे पीड़ित परिवारों की परेशानी और बढ़ती है।
अब जांच में ललितपुर कनेक्शन अहम
सागर जहरीली शराब मामले में अब जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि कथित जहरीली शराब की सप्लाई आखिर कहां से हुई। यदि शराब का ललितपुर कनेक्शन सामने आता है तो पुलिस को इसके समर्थन में साक्ष्य जुटाने होंगे।
वहीं, यदि जांच में ललितपुर से कोई संबंध नहीं मिलता है तो शराब की सप्लाई चेन और स्थानीय स्तर पर इसकी उपलब्धता की जांच और महत्वपूर्ण हो जाएगी।
फिलहाल सागर शराबकांड में मौतों के आंकड़े, शराब की सप्लाई चेन और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।
अब जांच एजेंसियों की रिपोर्ट से ही यह स्पष्ट होगा कि जहरीली शराब का वास्तविक स्रोत क्या था और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!