खबर
Top News

जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन: एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए,120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 सितंबर 2026, 4:41 pm
शेयर करें:
जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन

खुलासा फर्स्ट, भोपाल/सागर।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा 22 तक पहुंच गया है, जबकि 120 से ज्यादा लोग अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज करते हुए बंडा के एसडीएम और एसडीओपी को हटा दिया है। वहीं पूरे प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

‘बंबइया व्हिस्की’ और ‘सागर गोल्ड’ ब्रांड की शराब का नाम
जांच में ‘बंबइया व्हिस्की’ और ‘सागर गोल्ड’ ब्रांड की शराब का नाम सामने आया है। मामले में दो लाइसेंसी ठेकेदारों समेत 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

सागर शराबकांड के बाद प्रशासन ने बंडा के एसडीएम आरती यादव और एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि को हटा दिया है। प्रदीप वाल्मीकि को पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया है, जबकि रोहित लखारे को बंडा का नया एसडीओपी बनाया गया है।

वहीं आरती यादव की जगह संजय कुमार को बंडा एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। इससे पहले मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा चुकी है।

आबकारी उपायुक्त अटैच, तीन अधिकारी निलंबित
सरकार ने सागर शराबकांड में आबकारी उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव को ग्वालियर मुख्यालय अटैच किया है।

इसके अलावा सहायक आयुक्त आबकारी सागर कीर्ति दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और आबकारी उप निरीक्षक, वृत्त बंडा प्रोशनी उरेती को निलंबित किया गया है।

पुलिस स्तर पर भी कार्रवाई करते हुए गूगरा चौकी प्रभारी और बंडा थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है।

‘सागर गोल्ड’ पर प्रतिबंध का आदेश, कुछ घंटे बाद वापस
मामले के बीच ‘सागर गोल्ड’ ब्रांड की शराब को लेकर आबकारी विभाग का एक आदेश भी चर्चा में है। जहरीली शराब से मौतों के बाद जबलपुर के सहायक आबकारी आयुक्त की ओर से इस ब्रांड की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया गया था।

हालांकि, कुछ ही घंटे बाद यह आदेश वापस ले लिया गया। विभाग की ओर से जबलपुर जिले में इस ब्रांड की बिक्री नगण्य होने का हवाला देते हुए पूर्व आदेश को निरस्त कर दिया गया। इस घटनाक्रम ने आबकारी विभाग की कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

प्रदेशभर में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान
सागर की घटना के बाद आबकारी विभाग ने प्रदेशभर में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने सभी सहायक आबकारी आयुक्तों और जिला आबकारी अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने, अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर दबिश देने, संदिग्ध वाहनों की जांच और अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। लाइसेंसी शराब दुकानों और परिसरों में गंभीर अनियमितता मिलने पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

आयुक्त ने कहा- लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी
आबकारी आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अभियान में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल प्रकरणों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि अवैध शराब के निर्माण से लेकर उसकी बिक्री और परिवहन तक पूरी श्रृंखला पर प्रभावी कार्रवाई करना है।

सभी जिलों से अभियान की दैनिक प्रगति रिपोर्ट राज्य स्तरीय उड़नदस्ता को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई नहीं करने या गंभीर मामलों की अनदेखी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई भी की जाएगी।

5 सितंबर की रात बिगड़ी थी लोगों की तबीयत
पुलिस और प्रशासन के मुताबिक, बंडा क्षेत्र में 5 सितंबर की रात शराब पीने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी थी।

इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। लगातार हो रही मौतों के बाद प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में निगरानी और उपचार व्यवस्था बढ़ाई।

घटना के बाद विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला है। विपक्ष की ओर से आबकारी मंत्री के इस्तीफे और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की गई है।

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
प्रदेश सरकार ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने सागर पहुंचकर अस्पतालों में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से भी उपचार व्यवस्था को लेकर जानकारी ली।

अब प्रशासनिक जांच के साथ पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई पर भी नजर है। जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि जहरीली शराब प्रभावित लोगों तक कैसे पहुंची और इस पूरे मामले में किन स्तरों पर लापरवाही हुई।

संबंधित समाचार

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Top News

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

3 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

13 minutes ago
सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात
Top News

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

19 minutes ago
दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात
Top News

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

26 minutes ago
मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज
Top News

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

28 minutes ago
ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Top News

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

37 minutes ago
लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत
Top News

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

about 1 hour ago
जमीन विवाद
Top News

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

about 1 hour ago
जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला
Top News

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

about 1 hour ago
क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी
Top News

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा

about 1 hour ago
खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए
Top News

खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए:तमिलनाडु से बिहार तक 14 राज्यों की साइबर ठगी से कनेक्शन

about 1 hour ago
जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब
Top News

जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब:20 रुपए सस्ती शराब; 22 जिंदगियों की कीमत पर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बाइक की पिछली सीट पर फन फैलाए बैठी थी नागिन; पीछे मुड़कर देखा तो उड़े होश, कराया रेस्क्यू

about 1 hour ago
लाभकारी मूल्य की मांग
Top News

लाभकारी मूल्य की मांग:किसान करेंगे देशव्यापी आंदोलन फिर उठी लागत के आधार पर

about 1 hour ago
साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 1 hour ago
‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त:कहा-कानून और देश की एकता को चुनौती; तौकीर रजा की जमानत खारिज

about 1 hour ago
जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा
Top News

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा:एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

about 2 hours ago
लॉकडाउन में शादियां बंद
Top News

लॉकडाउन में शादियां बंद:कागजों में बंट गए करोड़ों; विवाह सहायता घोटाले में मिले अहम सुराग

about 2 hours ago
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन
Top News

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन:नया दायित्व संभालने से पहले आया हार्ट अटैक; प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!