लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर: फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर
KHULASA FIRST
संवाददाता

4.5 लाख के सोने के जेवर बरामद, दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महालक्ष्मी नगर में सूने फ्लैटों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले दो बदमाशों तक लसूड़िया पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए पहुंच गई। दोनों वारदातों में एक जैसा हुलिया सामने आने के बाद पुलिस ने कैमरों की कड़ियां जोड़ते हुए संदिग्धों का पीछा किया और उनके घर तक पहुंच गई। पूछताछ में साहिल बिष्ट और उसके साथी अनुराग उर्फ भय्यू दुबे के नाम सामने आए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर करीब 32 ग्राम सोने के आभूषण, कीमत करीब 4.5 लाख रुपए बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक 12 अगस्त को महालक्ष्मी नगर निवासी अंजली पटवारी के फ्लैट का ताला तोड़कर बदमाश सोने की चेन-पेंडल, अंगूठी, कपड़े और नकदी चोरी कर ले गए थे। इसके बाद 20 अगस्त को इसी इलाके में साक्षी तोमर के सूने घर का ताला तोड़कर सोने के आभूषण और नकदी चोरी की गई। दोनों मामलों में लसूड़िया थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
एक जैसा हुलिया, कैमरों से पीछा
जांच के दौरान दोनों घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।पुलिस को दोनों वारदातों में एक जैसे हुलिए वाले दो संदिग्ध नजर आए। टीम ने अलग-अलग स्थानों के कैमरों की फुटेज जोड़ते हुए उनका पीछा किया और आखिरकार संदिग्धों के घर के आसपास तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों से फुटेज दिखाकर पहचान कराई गई, जिसमें एक संदिग्ध की पहचान साहिल पिता अश्विन सिंह बिष्ट (22), निवासी चर्च कंपाउंड, जेल के पास, इंदौर के रूप में हुई।
पूछताछ में साथी का नाम बताया
पुलिस ने साहिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने दोनों चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। उसने अपने साथी अनुराग उर्फ भय्यू पिता अवधेश दुबे (25), निवासी पुष्प रतन कॉलोनी, देवगुराड़िया के साथ मिलकर वारदात करना बताया।
इसके बाद पुलिस ने अनुराग को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार साहिल के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में चोरी, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट के 15 अपराध दर्ज हैं। वहीं अनुराग के खिलाफ चोरी, चेन स्नैचिंग और मारपीट के चार मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस दोनों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
ट्रांसफॉर्मर से चुराया एल्युमिनियम का तार
हातोद थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने विद्युत ट्रांसफॉर्मर से एल्युमिनियम के तार और अन्य सामान चोरी कर लिया। ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचा है। घटना का पता चलने पर पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस के मुताबिक महेंद्र जाटव निवासी पलिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई सतलाना खाकर क्षेत्र में लगे ट्रांसफॉर्मर से एल्युमिनियम के तार और अन्य विद्युत सामग्री चोरी हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!