खबर
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी: OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 सितंबर 2026, 11:35 am
शेयर करें:
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी है। भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के कई सरकारी अस्पतालों में इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखाई दे रहा है। OPD और कुछ गैर-जरूरी सेवाएं प्रभावित हैं, जबकि इमरजेंसी सेवाएं चालू रखी गई हैं।

कमला पार्क के पास सड़क पर धरने पर बैठे रहे इंटर्न
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक OPD संचालित की गई, जहां सीनियर डॉक्टरों ने मरीजों को देखा। दोपहर 12 बजे के बाद OPD बंद रखने की बात कही गई है। वहीं प्रदर्शनकारी डॉक्टर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात भी कमला पार्क के पास सड़क पर धरने पर बैठे रहे।

रातभर डटे रहे डॉक्टर
भोपाल में आंदोलन का प्रमुख केंद्र कमला पार्क के आसपास बना हुआ है। डॉक्टरों के सड़क पर बैठने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है और मार्ग को वन-वे किया गया है। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं होता, वे धरना समाप्त नहीं करेंगे।

पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से बातचीत कर रही है, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जा सके और आम लोगों को परेशानी कम हो। देर रात विधायक आरिफ मसूद भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और डॉक्टरों से मुलाकात की।

दूसरी ओर सरकार की ओर से भी इंटर्न डॉक्टरों से बातचीत की जा रही है। ऐसे में बुधवार को आंदोलन को लेकर कोई समाधान निकलने की संभावना जताई जा रही है।

सीनियर रेजिडेंट्स भी आंदोलन के समर्थन में
इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन में गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) भोपाल के सीनियर रेजिडेंट्स भी आंदोलन में शामिल हो गए हैं। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन और मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के बाद सीनियर रेजिडेंट्स ने भी OPD और अन्य गैर-जरूरी सेवाओं के बहिष्कार का फैसला लिया है। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी, ताकि गंभीर मरीजों के इलाज में बाधा न आए।

धरनास्थल पर बाहर से पहुंच रहा खाना-पानी
कमला पार्क के पास धरने पर बैठे डॉक्टरों के लिए मंगलवार रात कुछ बाहरी लोगों ने खाने और पानी की व्यवस्था की। प्रदर्शन स्थल पर डॉक्टरों को भोजन और अन्य जरूरी सामान पहुंचाया गया।

लाठीचार्ज और वॉटर कैनन को लेकर भी नाराजगी
इंटर्न डॉक्टरों की मांग केवल स्टाइपेंड बढ़ाने तक सीमित नहीं रह गई है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल का मुद्दा भी आंदोलन का हिस्सा बन गया है।

डॉक्टर संगठनों का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के खिलाफ बल प्रयोग की घटना की जवाबदेही तय होनी चाहिए। उनका कहना है कि मांगों का समाधान बातचीत के जरिए होना चाहिए।

9 सितंबर को भी OPD और इलेक्टिव OT का बहिष्कार
जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि 9 सितंबर को भी जूनियर डॉक्टर नियमित OPD और इलेक्टिव OT से दूर रहेंगे। हालांकि आपातकालीन सेवाओं को आंदोलन से बाहर रखा गया है।

डॉक्टरों का कहना है कि इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड को लेकर ठोस निर्णय और सोमवार को हुई पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही तय होने के बाद ही आंदोलन की आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा।

सरकार के सामने दोहरी चुनौती
मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अनुसार पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रदेशभर के डॉक्टरों में नाराजगी है। एसोसिएशन ने कहा कि डॉक्टरों की मांगों को बल प्रयोग के बजाय संवाद और संवेदनशीलता के साथ हल किया जाना चाहिए।

वहीं, आंदोलन के कारण सरकारी अस्पतालों में OPD सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। ऐसे में सरकार के सामने एक ओर डॉक्टरों की मांगों का समाधान करने और दूसरी ओर अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को सामान्य बनाए रखने की चुनौती है।

संबंधित समाचार

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी
Top News

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी:फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट के नाम पर ऐंठी रकम

6 minutes ago
रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल
Top News

रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल:एसी कोच में चूहे-काकरोच; गंदी चादरें और आरक्षित सीटों पर कब्जे की शिकायत

31 minutes ago
जहरीली शराब से मौतों पर सवाल
Top News

जहरीली शराब से मौतों पर सवाल:प्रशासन ने 24 की पुष्टि की; कांग्रेस का दावा- मृतकों की संख्या ज्यादा, 14 आरोपी गिरफ्तार

44 minutes ago
गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट
Top News

गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट:इलाज के दौरान मौत; परिवार ने जाट गैंग पर लगाया आरोप

about 1 hour ago
बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल
Top News

बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल:रोड पर लगे पेवर्स धंसे; कहीं 3 फीट तक बैठी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा

about 1 hour ago
लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर
Top News

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

about 16 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

about 17 hours ago
अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा
Top News

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

about 17 hours ago
भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

about 17 hours ago
चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत
Top News

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

about 17 hours ago
लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार
Top News

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

about 18 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

about 18 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

about 18 hours ago
कांग्रेस हुई हमलावर
Top News

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

about 18 hours ago
ढाई साल की वान्या ने किया कमाल
Top News

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

about 19 hours ago
पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Top News

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

about 19 hours ago
50 हुई मौत, 25 नहीं
Top News

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

about 19 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

about 19 hours ago
सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात
Top News

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

about 19 hours ago
दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात
Top News

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!