खबर
Top News

रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल: एसी कोच में चूहे-काकरोच; गंदी चादरें और आरक्षित सीटों पर कब्जे की शिकायत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 सितंबर 2026, 11:19 am
शेयर करें:
रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ कोच उपलब्ध कराने के दावे करता है, लेकिन इंदौर से जुड़ी ट्रेनों में सामने आ रही शिकायतें इन दावों की हकीकत पर सवाल खड़े कर रही हैं। कहीं एसी कोच में चूहे और काकरोच घूमते नजर आ रहे हैं, तो कहीं यात्रियों को गंदी चादर और तकिए दिए जाने की शिकायत है।

ये समस्याएं सामने आ रही
शौचालय का फ्लश खराब होने से लेकर आरक्षित कोच में बिना टिकट या अनधिकृत यात्रियों के पहुंचने तक की समस्याएं सामने आ रही हैं। यात्रियों की नाराजगी सिर्फ अव्यवस्थाओं तक सीमित नहीं है।

शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं
उनका आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद कई बार समस्या का वास्तविक समाधान करने के बजाय शिकायत को ऑनलाइन ही बंद कर दिया जाता है।

शांति एक्सप्रेस के एसी कोच में चूहे-काकरोच
गांधीनगर से इंदौर आने वाली शांति एक्सप्रेस के बी-5 कोच में यात्रियों ने चूहे और काकरोच दिखाई देने की शिकायत की। यात्रियों के मुताबिक सीट नंबर 25, 26, 28 और 29 के आसपास गंदगी थी। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की गईं।

चादर और तकियों की सफाई पर भी सवाल उठाए
यात्रियों ने कोच में उपलब्ध कराई गई चादर और तकियों की सफाई पर भी सवाल उठाए। शिकायत रेलवे की ऑनलाइन व्यवस्था के जरिए दर्ज कराई गई, लेकिन यात्री का आरोप है कि कुछ ही समय बाद बिना संतोषजनक समाधान के शिकायत बंद कर दी गई।

कामाख्या एक्सप्रेस में काकरोच, फ्लश भी खराब
इसी तरह कामाख्या एक्सप्रेस के एसी बी-4 कोच में भी काकरोच मिलने की शिकायत सामने आई। यात्री के अनुसार कोच में काकरोच घूम रहे थे और शौचालय का फ्लश भी काम नहीं कर रहा था। शिकायत के बाद रेलवे की ओर से कार्रवाई का भरोसा दिया गया।

बाद में यात्री को बताया गया कि ट्रेन के सीमित समय के कारण शिकायत ऑनलाइन बंद की जा रही है और समस्या का समाधान ऑफलाइन किया जाएगा। यात्री का कहना है कि करीब 12 घंटे बाद भी समस्या दूर नहीं हुई।

आरक्षित कोच में सामान्य यात्रियों की भीड़
ट्रेनों में सफाई के अलावा आरक्षित डिब्बों में अनधिकृत यात्रियों के प्रवेश की समस्या भी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। हैदराबाद-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस के आरक्षित द्वितीय श्रेणी कोच में सामान्य यात्रियों के बड़ी संख्या में मौजूद होने की शिकायत एक यात्री ने की।

यात्री के मुताबिक कोच नंबर भी स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा था। इसके चलते आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को अपनी सीट तक पहुंचने और बैठने में परेशानी हुई। शिकायत के बाद रेलवे की ओर से मामले को संबंधित टीम तक भेजने की जानकारी दी गई।

शिकायतें लगातार, लेकिन समाधान की व्यवस्था पर सवाल
रतलाम मंडल और इंदौर से जुड़ी ट्रेनों में यात्रियों की ओर से अलग-अलग समस्याओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं। इनमें एसी कोच में चूहे-काकरोच, गंदी चादरें-तकिए, कोच और शौचालय में गंदगी, पानी की समस्या तथा आरक्षित डिब्बों में अनधिकृत यात्रियों की मौजूदगी जैसी शिकायतें शामिल हैं।

यात्रियों का कहना है कि ट्रेन में सफर के दौरान असुविधा होने पर शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था तो मौजूद है, लेकिन असली सवाल शिकायत के समय पर और मौके पर समाधान का है। यात्रियों की मांग है कि रेलवे केवल ऑनलाइन शिकायत बंद करने के बजाय यह सुनिश्चित करे कि संबंधित समस्या वास्तव में दूर हुई या नहीं।

संबंधित समाचार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी:OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत

4 minutes ago
जहरीली शराब से मौतों पर सवाल
Top News

जहरीली शराब से मौतों पर सवाल:प्रशासन ने 24 की पुष्टि की; कांग्रेस का दावा- मृतकों की संख्या ज्यादा, 14 आरोपी गिरफ्तार

33 minutes ago
गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट
Top News

गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट:इलाज के दौरान मौत; परिवार ने जाट गैंग पर लगाया आरोप

about 1 hour ago
बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल
Top News

बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल:रोड पर लगे पेवर्स धंसे; कहीं 3 फीट तक बैठी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा

about 1 hour ago
लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर
Top News

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

about 16 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

about 16 hours ago
अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा
Top News

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

about 17 hours ago
भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

about 17 hours ago
चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत
Top News

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

about 17 hours ago
लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार
Top News

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

about 18 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

about 18 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

about 18 hours ago
कांग्रेस हुई हमलावर
Top News

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

about 18 hours ago
ढाई साल की वान्या ने किया कमाल
Top News

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

about 18 hours ago
पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Top News

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

about 19 hours ago
50 हुई मौत, 25 नहीं
Top News

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

about 19 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

about 19 hours ago
सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात
Top News

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

about 19 hours ago
दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात
Top News

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

about 19 hours ago
मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज
Top News

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!