सिरपुर तालाब के पास युवक ने फांसी लगाकर दी जान: मौके पर जमा हुए तमाशबीन; पुलिस कर रही शिनाख्त की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के चंदननगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना सिरपुर तालाब की पाल के पास की बताई जा रही है, जहां स्थानीय लोगों ने युवक को फंदे पर लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सिरपुर तालाब क्षेत्र में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ गुमशुदगी रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान होने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

चर्चित अभि तोमर हत्याकांड की आग भिंड तक जा पहुंची:इंदौर की गैंगवार का बदला लेने चली गोलियां

शौक पूरे करने के लिए करता था चोरी:दो ऑटो किए बरामद; रात के अंधेरे में उड़ाता था वाहन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंहस्थ की जमीन से हटाया अतिक्रमण:20 अवैध मकान ध्वस्त 3 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त; पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया

इस अधिकारी ने बढ़ाया देवी अहिल्या की नगरी का गौरव:ओडिशा के राज्यपाल की एडीसी बनी; ऐसा करने वाली पहली महिला ऑफिसर भी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!